WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के साथी ने मेन इवेंट में काटा खूब बवाल, फेमस रेसलर का हुआ डेब्यू

WWE SmackDown के शो का धमाकेदार अंदाज में अंत हो गया है. एपिसोड में इस हफ्ते बड़ी चीजें देखने को मिलीं. टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी की वाहवाही लूटी. कहानियों को बढ़िया अंदाज में आगे बढ़ाया गया. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या हुआ.

WWE SmackDown
1 / 7
WWE SmackDown में हुए बड़े मैच (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Results: Sunday Night's Main Event का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. इससे पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड खत्म हो गया है. शो में कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. फैंस ने अपने चहेते स्टार्स को खूब चीयर किया. मेन इवेंट में भी तगड़ा मैच हुआ. एक बार फिर सीएम पंक, गुंथर , फिन बैलर, केविन ओवेंस ने बवाल मचाया. रोमन रेंस के पार्टनर सैमी ज़ेन ने भी तबाही मचाई. वुमेंस डिवीजन ने अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको बतात हैं कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

गुंथर का सैगमेंट

गुंथर का सैगमेंट2 / 7

गुंथर ने सैमी ज़ेन के ऊपर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो उनसे भाग रहे हैं. सैमी ज़ेन भी आए. सैमी ने कहा कि गुंथर उनके रास्ते में आ रहे हैं और इस वजह से उन्हें निशाना बनाया गया है. सैमी ने सीएम पंक के ऊपर भी निशाना साधा. सैमी को मारने के लिए गुंथर दौड़े. इसके बाद फिन बैलर आए उन्होंने भी सैमी के ऊपर हमला करना चाहा. केविन ओवेंस भी आए. हर कोई सैमी के पीछे पड़ते हुए दिखाई दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच3 / 7

फैटल इंफ्लूएंस का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर और टैटम पैक्सले का साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. जेसी ज़ेन ने भी इस मैच में दखलअंदाजी की. इस मैच में शार्लेट और पैक्सले ने जीत हासिल की. मैच के बाद जेड कार्गिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेबीफेस स्टार्स के ऊपर अटैक किया. वहां पर फैटल इंफ्लूएंस ने भी हाथ आजमाया. कार्गिल का दबदबा देखने को मिला. (Photo: WWE.com)

निक एल्डिस का सैगमेंट

निक एल्डिस का सैगमेंट4 / 7

निक एल्डिस के साथ रिंग में डॉक्टर खड़े थे. उन्होंने चेल्सी ग्रीन को बुलाया. ग्रीन ने अपनी ताकत दिखाई. डॉक्टर ने कहा कि ग्रीन रिंग में कम्पीट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा कि ग्रीन को फेस पर मास्क पहनना पड़ेगा. नाया जैक्स और लैश लीजेंड ने रिंग में कदम रखा. उन्होंने ग्रीन पर अटैक करना चाहा. टिफनी स्ट्रेटन ने आकर उन्हें बचाया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

नाया जैक्स का मैच

नाया जैक्स का मैच5 / 7

निक एल्डिस ने नाया जैक्स का मुकाबला टिफनी स्ट्रेटन से बुक किया. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. नाया ने अपनी ताकत दिखाई. टिफनी ने भी चतुराई से काम लिया. इस मैच में अंत में नाया जैक्स ने शानदार जीत हासिल की. मैच के बाद नाया ने चेल्सी के मास्क को भी छीनने की कोशिश की. नाया को ग्रीन के खिलाफ चैंपियनशिप मुकाबला भी अगले हफ्ते मिल गया है. (Photo: WWE.com)

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच6 / 7

द मिज़ और किट विल्सन का मुकाबला नाकामुरा और कयोकी के साथ हुआ. नाकामुरा और कयोकी ने साथ मिलकर पहली बार मुकाबला लड़ा. कयोकी ने डेब्यू मैच लड़ा. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. नाकामुरा और कयोकी की केमिस्ट्री भी शानदार देखने को मिली. अंत में दोनों को जीत मिली. मैच के बाद स्टेज पर टामा टोंगा और टोंगा लोआ नज़र आए. उनके साथ हाकू भी थे. अब ऐसा लगता है कि इनकी राइवलरी शुरू होगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट 7 / 7

मेन इवेंट में सीएम पंक ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जॉनी गार्गानों के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. इस मैच सैमी ने आकर जॉनी को जीत दिलाने को कोशिश की. गुंथर, फिन बैलर और केविन ओवेंस भी आ गए. सभी धराशाई हो गए. कैंडिस लैरे ने भी पंक पर हमला किया. अंत में बड़ी मुश्किल से पंक ने अपने टाइटल को रिटेन किया. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन