Triple H की वजह से John Cena के करियर पर लगा दाग! WWE में हील टर्न बनी सबसे बड़ी नाकामी

WWE में कई साल तक जॉन सीना ने अपने एक्शन से फैंस का मनोरंजन किया. पिछले साल रिटायरमेंट टूर के दौरान उन्होंने हील टर्न लिया था, जो बिल्कुल सही नहीं रहा. अब सीना ने खुलासा किया है कि इस आइडिया के पीछे किसका हाथ था.

John Cena
1 / 6
जॉन सीना का बड़ा खुलासा (Photo: WWE.com)

John Cena: WWE में जॉन सीना ने कई साल तक काम किया. वो हमेशा फेस बने रहे. विंस मैकमैहन ने उनके कैरेक्टर में कभी बदलाव नहीं किया था. वो बतौर फेस कंपनी को आगे ले गए. कई बाार फैंस ने उनका हील रन देखने की इच्छा भी जाहिर की लेकिन कंपनी ने बड़ा फैसला नहीं लिया. पिछले साल सीना का रिटायरमेंट टूर था. वहां पर सीना ने अचानक हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया. करियर के अंतिम पड़ाव पर उन्होंने ये कदम उठाया. अब सीना ने खुलासा किया था कि उनके हील टर्न लेने के पीछे किस शख्स का हाथ था.

विज्ञापन

जॉन सीना ने कब लिया हील टर्न?

जॉन सीना ने कब लिया हील टर्न?2 / 6

जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर पिछले साल की शुरुआत में शुरू हुआ था. उन्होंने एलिमिनेशन चैंबर में कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर हील टर्न लिया था. सीना ने एलिमिनेशन चैंबर मैच में जीत भी हासिल की थी. उन्होंने कोडी को खूब पीटा. सीना ने कोडी को अचानक ही लो-ब्लो देकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया. थोड़ी देर तक तो किसी को भरोसा नहीं हुआ कि सीना हील बन गए हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द रॉक इशारे पर उठाया कदम

द रॉक इशारे पर उठाया कदम3 / 6

एलिमिनेशन चैंबर में द रॉक भी आए थे. रॉक ने कोडी रोड्स से उन्हें उनकी आत्मा सौंपने का ऑफर दिया था. कोडी ने इसके लिए मना कर दिया था. इसके बाद रॉक ने सीना को कुछ इशारा किया. सीना ने कोडी को लो-ब्लो लगा दिया. रॉक और कोडी को रिंग में एक साथ देखकर सभी खुश हो गए थे. रॉक के ऑफर को मना करने की कड़ी सजा कोडी को मिली थी. (Photo: WWE.com)

सीना का हील रन रहा फेल

सीना का हील रन रहा फेल4 / 6

जॉन सीना के हील रन को सफलता नहीं मिल पाई. उन्होंने रेसलमेनिया में कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. इसके अलावा पुराने कुछ विरोधियों का सामना किया. उनका हील रन एकदम साधारण रहा. हैरान करने वाली बात ये है कि कोडी और रॉक की दुश्मनी में द रॉक शामिल नहीं रहे. वो एलिमिनेशन चैंबर के बाद से अभी तक दिखे ही नहीं हैं. इस वजह से भी सीना सफल नहीं हो पाए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीना का बड़ा बयान

सीना का बड़ा बयान5 / 6

WrestleRant को हाल ही में सीना ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने अपनी हील टर्न को लेकर कहा, "मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया. मैंने इसकी मांग कभी नहीं की थी. ये बिल्कुल भी मेरा आइडिया नहीं था. ये ट्रिपल एच का आइडिया था. उन्होंने खुद ही मुझसे पूछा और मैंने तुरंत हां कर दिया. मैं इस तरह ही काम करता हूं." इसका मतलब ये है कि ट्रिपल एच ने सीना को लेकर गलत फैसला लेकर उनका रन बर्बाद कर दिया. (Photo: WWE.com)

सीना ने आखिरी मैच कब लड़ा?

सीना ने आखिरी मैच कब लड़ा?6 / 6

सीना का रिटायरमेंट टूर बढ़िया रहा. उन्होंने ब्रॉक लैसनर, रैंडी ऑर्टन, एजे स्टाइल्स और सीएम पंक जैसे दिग्गजों का सामना किया. दो बार कोडी रोड्स से भी उनकी टक्कर हुई. सीना ने पिछले साल 13 दिसंबर को अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. सीना ने मुकाबले में बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन किया था. हालांकि अंत में उन्होंने टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा था. सीना ने इसी के साथ इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट लिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन