उर्मिला मातोंडकर के बाद WWE के दिग्गज स्टार का तलाक, 75 की उम्र में 5वीं पत्नी को छोड़ा

WWE Star Ric Flair Divorce: WWE के दिग्गज स्टार पहलवान रिक फ्लेयर ने अपनी 5वीं पत्नी को 75 साल की उम्र में तलाक दे दिया है। उनकी ये शादी 2018 में हुई थी। ये WWE की दुनिया से बेहद हैरान करने वाली खबर है।

Ric Flair

Ric Flair

WWE Star Ric Flair Divorce: बी टाउन में उर्मिला मातोंडकर ने 8 साल के बाद अपने पति मोहसिन खान से अलग होने का फैसला लिया। इसके कुछ ही घंटे के बाद खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां WWE के दिग्गज स्टार पहलवान रिक फ्लेयर ने अपनी 5वीं पत्नी को 75 साल की उम्र में तलाक दे दिया है। प्रो रेसलिंग के दिग्गज खिलाड़ी रिक फ्लेयर के तलाक की खबर सुनकर वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी WWE के प्रशंसक हैरान हो गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी वेंडी बार्लो से 6 साल पहले ही शादी की थी और 75 साल की उम्र में उन्होंने तलाक का फैसला लेकर फैंस को आश्चर्य में डाल दिया है।

विज्ञापन

2018 में की थी शादी, अब दिया तलाक

WWE के स्टार पहलवान रिक फ्लेयर ने 6 साल पहले 2018 में वेंडी बार्लो से शादी की थी। यह उनकी 5वीं शादी थी। उनकी वाइफ वेंडी बार्लो की उम्र 64 साल है। रिक ने तलाक का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने उनका कभी भी साथ नहीं छोड़ा। इसके लिए वह हमेशा उनके आभारी रहेंगे। वह दोनों मौजूदा समय में विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। दोनों की टाइमिंग के चलते काम करना मुश्किल हो जा रहा है। इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। रिक फ्लेयर ने वेंडी बार्लो को उनके प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं अलग

75 वर्षीय रिक फ्लेयर ने सितंबर 2018 में वेंडी बार्लो से शादी की थी। जनवरी 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। लेकिन कुछ ही समय के बाद दोनों फिर से साथ रहने लगे थे। वेंडी बार्लो फ्लेयर की 5वीं पत्नी थीं। इससे पहले उन्होंने लेस्ली गुडमैन, एलिजाबेथ हैरेल, टिफनी वैनडेमार्क और जैकलीन बीम्स से शादी की थी।

विज्ञापन

क्या बोरे रिक फ्लेयर 

रिक फ्लेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तलाक का ऐलान किया और कहा कि उन्होंने वेंडी बार्लो के साथ 13 बेहतरीन साल बिताए हैं। इस दौरान दोनों ने हर तरह के उतार-चढ़ाव का अनुभव किया है। उन्हें लगता है कि अभी सभी के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि हमने सम्मानपूर्वक अलग होने का फैसला किया है। वह 2017 में शारीरिक रूप से मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उस समय उनकी पत्नी ने उनकी बहुत मदद की थी। इसका शब्दों में धन्यवाद नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ