WWE और WCW के चैंपियन रह चुके स्टार पहलवान का 63 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया है। स्टार पहलवान के निधन से कुश्ती जगत के खिलाड़ियों में मातम पसर गया है। दिग्गज पहलवान इस दिग्गज खिलाड़ी को याद करते हुए अपने किस्से साझा कर रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ी सिड विशियस हैं, जिनका असली नाम सिडनी रेमंड यूडी था। सिड विशियस WWE और WCW जगत में बड़ा नाम था।
बेटे ने पोस्ट करके दी जानकारी
दिग्गज खिलाड़ी सिड विशियस के बेटे गुन्नार यूडी ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए अपने पिता के निधन की जानकारी दी। गुन्नार ने लिखा कि ‘मेरे पिता सिड यूडी की याद में। प्यारे दोस्तों और परिवार, मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे पिता सिड यूडी कई साल तक कैंसर से जूझने के बाद इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। वह ताकत, दयालुता और प्यार के प्रतीक थे और उनकी मौजूदगी की कमी हमेशा खलेगी। इस नुकसान पर शोक जताते हुए हम आपकी संवेदनाओं और प्रार्थनाओं के आभारी हैं। स्मारक सेवा के विवरण जल्द ही साझा किए जाएंगे। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।’
कौन थे सिड विशियस
सिड विशियस पेशेवर कुश्ती में सबसे प्रभावशाली और करिश्माई पहलवानों में से एक थे। वह अपने 6’9″ जैसे लंबे कद और अपने प्रखर व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 1989 में अपनी पहचान बनाई, जब उन्होंने WCW के साथ अनुबंध किया। यहां उन्होंने कुछ सबसे बड़े नामों के खिलाफ कुश्ती लड़ी, जिनमें द स्टेनर ब्रदर्स, द रोड वॉरियर्स और द फोर हॉर्समेन जैसे दिग्गज पहलवान शामिल थे।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: कहां देख सकेंगे यूपी टी 20 मैचों का लाइव कवरेज? यहां जानें पूरी डिटेल
WWE में बनाया बड़ा नाम
सिड विशियस ने ने WWE में 1991 में सिड जस्टिस के नाम से डेब्यू किया था। उन्होंने समरस्लैम में स्पेशल गेस्ट रेफरी के रूप में अपनी छाप छोड़ी। यहां उन्होंने WWE चैंपियन हल्क होगन और द अल्टीमेट वॉरियर ने हैंडीकैप मैच में द ट्रायंगल ऑफ टेरर का सामना किया। इसके बाद 1995 में उन्होंने खुद को शॉन माइकल्स के साथ जोड़ लिया। रेसलमेनिया-11 में उनके अंगरक्षक के रूप में काम किया, जहां माइकल्स ने WWE खिताब के लिए डीजल का सामना किया। सिड ने 1996 में माइकल्स से WWE चैंपियनशिप जीतकर बड़ी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। इसके बाद फरवरी 1997 में ब्रेट हार्ट को हराकर दूसरी बार WWE चैंपियनशिप का खिताब जीता।
2017 में खेला आखिरी मैच
सिड विशियस अपने पूरे करियर के दौरान 2 बार WCW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बने। उन्होंने रेसलमेनिया और WCW स्टारकेड जैसे प्रमुख टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया। 2001 में स्कॉट स्टेनर के खिलाफ मैच के दौरान पैर में गंभीर चोट लगने से उनका करियर समाप्त हो गया। हालांकि उन्होंने वापसी की, लेकिन उतने सफल नहीं हुए। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2017 में खेला था। उन्हें उसके बाद कैंसर के बारे में जानकारी मिली। सिड विशियस के निधन पर कई पूर्व पहलवानों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिसमें मार्क मेरो और एरिक बिशॉफ जैसे दिग्गज पहलवान भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: 19 साल के खिलाड़ी ने मचाया धमाल, रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स ने दर्ज की पहली जीत
संबंधित खबरें
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
39 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
1 hr agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
8 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
10 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
11 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
12 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
12 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
13 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines