'अलविदा मेरे दोस्तों', 12 बार के चैंपियन का WWE को आखिरी सलाम, दिया भावुक संदेश

हाल ही में एक WWE दिग्गज रेसलिंग वर्ल्ड में काफी चर्चा का विषय रहे. उन्होंने कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया और छोड़ने का फैसला किया. इस खबर के बाद सभी हैरान रह गए. अब उन्होंने ऑफिशियल तौर पर ये बात बता दी. उन्होंने इमोशनल मैसेज भी साझा किया.

WWE
1 / 6

Fomer WWE Star: WWE में पिछले कुछ महीनों में बहुत सी बड़ी चीजें हो चुकी हैं. फैंस को तगड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. कंपनी का फोकस 1 और 2 अगस्त को होने वाले समरस्लैम इवेंट पर है. बड़े मैचों का ऐलान किया जा रहा है. हाल ही में एक दिग्गज ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद रेसलिंग वर्ल्ड में हलचल तेज हो गई. किसी को समझ नहीं आया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. खबर सामने आई कि वो नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं कर रहे हैं. अब उन्होंने खुद ही एक इमोशनल मैसेज साझा किया है. इससे पूरी तरह क्लियर हो गया है कि वो WWE से अलग हो गए हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रिपोर्ट में आई थी बड़ी जानकारी.

रिपोर्ट में आई थी बड़ी जानकारी. 2 / 6

फाइटफुल सलेक्ट ने सबसे पहले अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया था. रिपोर्ट में कहा गया था कि शेमस का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है और वो इसके बाद कंपनी छोड़ रहे हैं. ये भी कहा गया कि वो दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करने वाले हैं. WWE ने शेमस के साथ बात कर उन्हें नई डील भी दी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

शेमस ने लंबे समय तक किया था काम

शेमस ने लंबे समय तक किया था काम3 / 6

शेमस ने 2007 में WWE में कदम रखा था. इसके बाद 2009 में उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा. कंपनी ने हमेशा उन्हें तगड़ा पुश दिया. वो हमेशा लाइमलाइट में रहे. उन्होंने अपने WWE करियर में कुल 12 बार चैंपियनशिप जीती. विंस मैकमैहन ने उन्हें ज्यादातर बड़े मैचों में ही रखा. (Photo: WWE.com)

शेमस ने दिया संदेश

शेमस ने दिया संदेश4 / 6

शेमस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना नाम भी बदल दिया था. अब उन्होंने WWE से ऑफिशियल तौर पर विदाई ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ज्यादा कुछ नहीं कहा. शेमस ने अपना मशहूर कैचफ्रेज लिखा. साथ ही साथ आयरिश में WWE में अपने दोस्तों को अलविदा कहा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

AEW में जा सकते हैं शेमस

AEW में जा सकते हैं शेमस5 / 6

शेमस 48 साल के हैं. उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है. करियर के अंतिम पड़ाव पर वो एक नया कदम उठा सकते हैं. शेमस की AEW में एंट्री हो सकती है. उन्हें टोनी खान की कंपनी में अच्छा पैसा भी मिल सकता है. शेमस का आगे शायद ऐसा ही प्लान हो सकता है. (Photo: WWE.com)

शेमस को लगी थी चोट

शेमस को लगी थी चोट6 / 6

शेमस लंबे समय से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए थे. वो चोटिल हो गए थे. WWE में शेमस ने अंतिम मैच पिछले साल नवंबर में लड़ा था. Raw में उन्होंने जॉन सीना और रे मिस्टीरियो के साथ मिलकर जजमेंट डे को मात दी थी. इसके बाद वो एक्शन में नज़र नहीं आए थे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन