रिटायरमेंट के बाद भी WWE के साथ बने रहेंगे John Cena, कंपनी के साथ इतने साल की बड़ी डील की साइन

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. अब सीना ने अपने फ्यूचर को लेकर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है.

WWE

जॉन सीना के फैंस के लिए अच्छी खबर

John Cena: आगामी 13 दिसंबर को होने वाला WWE Saturday Night’s Main Event बहुत ही खास है. जॉन सीना वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. सभी उन्हें लेकर काफी उत्साहित हैं. WWE में उनके अंतिम विरोधी गुंथर हैं. द रिंग जनरल ने सीना को टैपआउट कराने की कसम खाई है. खैर सीना को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं. रिटायरमेंट के बाद भी वह WWE के साथ बने रहेंगे. इस बात का उन्होंने खुद खुलासा किया है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज जॉन सीना का बड़ा बयान

WWE Saturday Night’s Main Event में मैच लड़ने के बाद जॉन सीना संन्यास ले लेंगे, लेकिन कंपनी में ये उनका आखिरी कदम नहीं होगा. WWE के यूट्यूब चैनल पर टॉम रिनाल्डी को सीना ने अपना इंटरव्यू दिया. सीना ने वहां पर खुलासा किया कि उन्होंने WWE के साथ एक एंबेसडर के रूप में रहने के लिए पांच साल की डील साइन की है. इसका मतलब साफ है कि सीना बतौर रेसलर आगे भी कंपनी के साथ बने रहेंगे.

विज्ञापन

17 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने कहा,”मैं WWE का एंबेसडर बनूंगा. मैंने पहले ही अगले पांच साल के लिए डील साइन कर ली है. मैंने खुद इसकी मांग की थी. मैंने कहा था कि जब तक आप कर सकते हैं, तब तक करें. मैं इस फैमिली में एक कमर्चारी के रूप में अपना योगदान देते रहूंगा.”

ये भी पढ़ें:-3 बड़ी बातें जो WWE ने Raw के इस हफ्ते के एपिसोड के जरिए इशारों-इशारों में बताईं

विज्ञापन

जॉन सीना के पिता ने आखिरी WWE मैच को लेकर क्या कहा?

जॉन सीना के आखिरी विरोधी गुंथर हैं, लेकिन इस बात से उनके पिता खुश नहीं है. जॉन सीना सीनियर का कहना है कि WWE ने गुंथर की जगह किसी और को मौका देना चाहिए था. All Axxess पॉडकास्ट को दिए गए इंटरव्यू में सीना के पिता ने कहा,”जॉन सीना के आखिरी विरोधी गुंथर हैं. मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूं. मैं गुंथर से कुछ नहीं कहूंगा. वो एक विश्वस्तरीय रेसलर हैं. जब बात अंतिम मैच की आती है, तो सब अलग हो जाता है. क्या गुंथर ही हैं जिन्हें सम्मान मिलना चाहिए. अगर आप यही शब्द इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो फिर एलए नाइट, जेकब फाटू या सोलो सिकोआ भी हो सकते थे. कोई ऐसा होना चाहिए था जिसे इससे फायदा हो. मैं गुंथर के पक्ष में बिल्कुल नहीं हूं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ