WTC Final 2025 Team India Qualification Scenario: ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल तक पहुंचने के लिए टीमें टेस्ट सीरीज खेलकर पूरा जोर लगा रही हैं। भारतीय टीम भी इस साल बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। जहां वह जरूरी अंक जुटाकर फाइनल तक पहुंच सकती है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अलग-अलग देशों के बीच टेस्ट सीरीज 24 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। पिछली बार फाइनल 7 जून 2023 को आयोजित किया गया था। हालांकि इस बार डेट अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन जून में ही इसे आयोजित कराने की प्लानिंग है। इस बार WTC 2025 फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस बार फाइनल में कौन-कौनसी टीम पहुंच सकती हैं।
टॉप पर है टीम इंडिया
अभी तक हुए मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल की बात करें तो टीम इंडिया 9 मैचों में से 6 में जीत के बाद 74 अंक जुटाकर टॉप पर है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 12 मैचों में से 8 मैच जीतकर 90 अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड 6 में से 3 मुकाबले जीतकर 36 अंक के साथ काबिज है। श्रीलंका 4 मैचों में से 2 मुकाबले जीतकर 24 अंक के साथ चौथे और पाकिस्तान 5 में से 2 जीतकर 22 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर है।
ये भी पढ़ें: Video: क्या भारत के धुरंधर स्पिन खेलने में हैं फेल? गंभीर के दोस्त ने बेबाकी से दिया जवाब
भारत के पास 10 मुकाबले
भारतीय टीम को अब 10 मुकाबले और खेलने हैं। जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ 2, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शामिल है। भारत को अगर WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो 10 में से कम से कम 7 मुकाबले जीतने होंगे। इस तरह वह लॉर्ड्स तक का सफर तय कर सकती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो 7 में से 4, साउथ अफ्रीका को 8 में से 7, न्यूजीलैंड को 8 में से 6, पाकिस्तान को 9 में से 7, इंग्लैंड को 9 में से पूरे 9, श्रीलंका को 9 में से 6, बांग्लादेश को 9 में से 7 मुकाबले जीतने होंगे।
ये भी पढ़ें: Video: चैंपियंस ट्रॉफी में कौन होगा टीम इंडिया का ओपनर? 2 जगह के लिए ये 4 दावेदार
क्या है टीम इंडिया का शेड्यूल?
बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। पहला मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में होगा। इसके बाद अक्टूबर में घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की सीरीज खेलेगी।
ये भी पढ़ें: ईशान किशन का बड़ा धमाका, बुची बाबू टूर्नामेंट में ठोका ताबड़तोड़ शतक
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
2 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
2 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
2 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
3 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
3 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
4 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines