WTC Final में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? सामने आया ये समीकरण

WTC Final 2025 Team India Qualification Scenario: टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। भारतीय टीम को अभी तीन देशों के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसमें जीत दर्ज कर वह लॉर्ड्स तक का सफर तय कर सकती है।

Team India Test

Team India

विज्ञापन

WTC Final 2025 Team India Qualification Scenario: ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल तक पहुंचने के लिए टीमें टेस्ट सीरीज खेलकर पूरा जोर लगा रही हैं। भारतीय टीम भी इस साल बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। जहां वह जरूरी अंक जुटाकर फाइनल तक पहुंच सकती है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अलग-अलग देशों के बीच टेस्ट सीरीज 24 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। पिछली बार फाइनल 7 जून 2023 को आयोजित किया गया था। हालांकि इस बार डेट अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन जून में ही इसे आयोजित कराने की प्लानिंग है। इस बार WTC 2025 फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इस बार फाइनल में कौन-कौनसी टीम पहुंच सकती हैं।

टॉप पर है टीम इंडिया

अभी तक हुए मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल की बात करें तो टीम इंडिया 9 मैचों में से 6 में जीत के बाद 74 अंक जुटाकर टॉप पर है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 12 मैचों में से 8 मैच जीतकर 90 अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड 6 में से 3 मुकाबले जीतकर 36 अंक के साथ काबिज है। श्रीलंका 4 मैचों में से 2 मुकाबले जीतकर 24 अंक के साथ चौथे और पाकिस्तान 5 में से 2 जीतकर 22 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर है।

विज्ञापन

भारत के पास 10 मुकाबले

भारतीय टीम को अब 10 मुकाबले और खेलने हैं। जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ 2, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शामिल है। भारत को अगर WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो 10 में से कम से कम 7 मुकाबले जीतने होंगे। इस तरह वह लॉर्ड्स तक का सफर तय कर सकती है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो 7 में से 4, साउथ अफ्रीका को 8 में से 7, न्यूजीलैंड को 8 में से 6, पाकिस्तान को 9 में से 7, इंग्लैंड को 9 में से पूरे 9, श्रीलंका को 9 में से 6, बांग्लादेश को 9 में से 7 मुकाबले जीतने होंगे।

विज्ञापन

क्या है टीम इंडिया का शेड्यूल?

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। पहला मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में होगा। इसके बाद अक्टूबर में घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की सीरीज खेलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ