WTC Final 2025: मोहम्मद शमी को पछाड़ मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले गेंदबाज

WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए थे। दूसरा विकेट लेने के साथ ही स्टार्क ने मोहम्मद शमी को पछाड़ते हुए इतिहास रच दिया था। स्टार्क अब आईसीसी फाइनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

mitchell starc

मिचेल स्टार्क (X/@ICC)

विज्ञापन

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन दोनों टीमों के बल्लेबाजों की खराब हालत देखने को मिली। पहले साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बरपाया, उसके बाद कंगारू गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। खासकर मिचेल स्टार्क ने जिस तरह से गेंदबाजी की न सिर्फ बल्लेबाजों का आउट किया बल्कि रन भी बनने नहीं दिए। इसके अलावा पहले दिन 2 विकेट हासिल करके स्टार्क ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है।

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास

पहले दिन मिचेल स्टार्क साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। स्टार्क ने 7 ओवर में महज 10 रन देकर 2 अहम विकेट चटकाए थे। स्टार्क ने पहले ही ओवर में एडेन मार्करम को पवेलियन का रास्ता दिखाया था, इसके बाद उन्होंने रेयान रिकल्टन का विकेट लेते ही मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ दिया। अब मिचेल स्टार्क आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क के नाम आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में 6 पारियों में 11 विकेट दर्ज हो गए हैं। इससे पहले मोहम्मद शमी 10 विकेट के साथ इस लिस्ट में पहले पायदान पर थे।

Advertisment

ऐसा रहा पहले दिन का खेल

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रनों पर ही खत्म हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए बेवस्टर ने 72 और स्टीव स्मिथ ने 66 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा एलेक्स कैरी ने 23 रन बनाए थे। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कागिसो रबाड़ा ने 5 और मार्को येनसन ने 3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद पहली पारी में साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी बेहद खराब रही थी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका के महज 43 रन के अंदर ही 4 विकेट गिर गए थे। जिसमें एडेन मार्करम (0), रेयान रिकल्टन (16 रन), विआन मुलडर (6 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (2 रन) शामिल रहे। फिलहाल कप्तान टेम्बा बावुमा 3 रन और डेविड बेडिंगघम 8 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ