WTC 2025: डब्ल्यूटीसी 2025 को लेकर सभी टीमों में टॉप 2 पर पहुंचने की होड़ मची हुई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से सभी टेस्ट सीरीज बेहद ही रोमांचक हो रहे हैं। सीरीज के प्रत्येक मुकाबले जीतने के लिए खिलाड़ी अपनी जान तक की बाजी लगा रहे हैं। इस कड़ी में टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज कप्तान ने कप्तानी छोड़ने की ओर इशारा दे दिया है। इससे उनके करोड़ों फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। खिलाड़ी ने सीरीज खत्म होने के साथ ही कहा कि जरूरी नहीं है कि हमेशा मैं ही कप्तान रहूं। इसके अलावा भी खिलाड़ी ने जो इशारा दिया है, इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कप्तानी छोड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, मोहम्मद शमी के बाद ये तेज गेंदबाज भी हो सकता है बाहर
करारी हार के बाद लिया फैसला
बता दें कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कीवी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम को 172 रनों से हराया था। इसके बाद कंगारू टीम ने सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में भी न्यूजीलैंड को 3 विकेट से मात दे दी थी। इससे कीवी टीम, जो कि प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर दिख रही थी, वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई और ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच आ गई है। कीवी टीम की इस करारी हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि हमेशा वही कप्तान रहें।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 में विराट कोहली की जगह पर खतरा! सेलेक्टर्स ले सकते हैं कड़ा फैसला
खिलाड़ी क्यों छोड़ने वाला है कप्तानी
टिम साउदी के बयान का सोशल मीडिया फैंस अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। फैंस का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार से टिम साउदी को बड़ा झटका लगा है, इसी कारण से वह कप्तानी छोड़ सकते हैं। इससे पहले केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ी थी, फिर उनकी जगह टिम साउदी को कप्तान बनाया गया था, अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि टिम साउदी के बयान के क्या मायने हैं। क्या खिलाड़ी सचमुच कप्तानी छोड़ सकते हैं, या फिर यह सिर्फ अफवाह है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स को लगा तगड़ा झटका, संजू सैमसन का धाकड़ खिलाड़ी आईपीएल से बाहर
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
17 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
51 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines