हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

WPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड की डिटेल्स

WPL 2027 RCB Schedule: महिला प्रीमियर लीग 2027 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 जनवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दो बार की चैंपियन आरसीबी तीसरी बार खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यहां जानिए WPL 2027 में RCB का पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड.

विज्ञापन
WPL 2027 में मुंबई इंडियंस से होगा RCB का पहला मुकाबला (PIC Credit - Women Premier League/X)

WPL 2027 RCB Full Schedule: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 5वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 14 जनवरी से शुरू होने वाले WPL 2027 के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने होंगी. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB की नजरें अपने खिताब का बचाव करने के साथ-साथ तीसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने पर होंगी.

आरसीबी ने 2024 और 2026 सीजन में खिताब अपने नाम किया था. दो बार की चैंपियन आरसीबी आगामी सीजन में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी. इससे पहले आइए जानते हैं WPL 2027 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा शेड्यूल, मुकाबलों की तारीख, समय, वेन्यू और स्क्वॉड समेत पूरी डिटेल्स.

मुंबई इंडियंस से होगा RCB का पहला मुकाबला

WPL 2027 का आयोजन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक किया जाएगा. इस बार टूर्नामेंट के मुकाबले वडोदरा और मुंबई में खेले जाएंगे. दोनों शहरों में कुल 11-11 मैच आयोजित होंगे. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने अभियान की शुरुआत 14 जनवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इसके बाद आरसीबी 16 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी, जबकि 19 जनवरी को उसका सामना यूपी वॉरियर्स से होगा. वहीं, 22 जनवरी को आरसीबी का चौथा मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा और 26 जनवरी टीम फिर से मुंबई से भिड़ेगी.

विज्ञापन

आरसीबी को लीग स्टेज में कुल 8 मुकाबले खेलने हैं, जिसमें से शुरुआती चार मैच वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में में होंगे, जबकि अगले चार मुकाबले मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे.

WPL 2027 में RCB का पूरा शेड्यूल

मैच नंबरमुकाबलातारीखसमय (IST)वेन्यू
1RCB-W vs MI-W14 जनवरीशाम 7:30 बजेवडोदरा
3DC-W vs RCB-W16 जनवरीशाम 7:30 बजेवडोदरा
6RCB-W vs UPW-W19 जनवरीशाम 7:30 बजेवडोदरा
9GG-W vs RCB-W22 जनवरीशाम 7:30 बजेवडोदरा
12MI-W vs RCB-W26 जनवरीशाम 7:30 बजेमुंबई
15RCB-W vs DC-W29 जनवरीशाम 7:30 बजेमुंबई
17UPW-W vs RCB-W31 जनवरीशाम 7:30 बजेमुंबई
19RCB-W vs GG-W2 फरवरीशाम 7:30 बजेमुंबई

ये भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान, आलोचकों को बल्ले से देना चाहते हैं जवाब 

विज्ञापन

RCB में शामिल हुए 4 नए खिलाड़ी

आगामी सीजन से पहले आरसीबी ने 28 अक्टूबर को कोच्चि में हुए WPL 2027 मिनी ऑक्शन में अपनी टीम को मजबूत किया. बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने नीलामी में 4 नए खिलाड़ियों को शामिल किया, जिससे टीम में कुल 17 खिलाड़ी हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन को आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जेस जोनासेन को 40 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया. भारतीय बल्लेबाज वृंदा दिनेश को 10 लाख और तेजल हसबनीस को 30 लाख रुपये में खरीदा गया.

आरसीबी ने मिनी ऑक्शन में कुल 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए. इसके साथ ही रिटेंशन पर खर्च की गई रकम को मिलाकर टीम का कुल खर्च 13.85 करोड़ रुपये हो गया. फ्रेंचाइजी के पर्स में अब 5 लाख रुपये बाकी हैं. आरसीबी की टीम में 11 भारतीय और 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.

विज्ञापन

WPL 2027 के लिए RCB की पूरी टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, एलिस पेरी, लॉरेन बेल, जॉर्जिया वोल, प्रथ्योषा कुमार, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, वृंदा दिनेश, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, तेजल हसबनीस, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, जेस जोनासेन, सायाली सतघरे और क्लो ट्रायोन.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: इंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी, तिलक वर्मा भी आ सकते हैं नजर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola