हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

WPL 2027 ऑक्शन के बाद सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, जानें किस टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल

WPL 2027: कोच्चि में बुधवार को महिला प्रीमियर लीग 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई, जिसमें कुल 25 खिलाड़ी बिके और फ्रेंचाइजियों ने अपने खाली स्लॉट भरे. ऑक्शन के बाद सभी 5 टीमों का स्क्वॉड तय हो गया है. यहां देखें सभी 5 टीमों का पूरा स्क्वॉड.

विज्ञापन
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमों का स्कॉड तय (PIC credit - WPL/X)

WPL 2027 All 5 Teams Squad: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का अगला सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा. WPL 2027 सीजन के शेड्यूल का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है. इससे पहले बुधवार, 28 अक्टूबर को कोच्चि में WPL के 5वें सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन आयोजित किया गया, जिसमें कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी. इस ऑक्शन में कुल 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और पांचों फ्रेंचाइजी के पास कुल 27 स्लॉट खाली थे. हालांकि, ऑक्शन खत्म होने के बाद 25 खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों ने खरीदा. यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. फ्रेंचाइजी के पास कुल 8 स्लॉट खाली थे और उसने सभी को भर लिया. ऑक्शन के बाद WPL 2027 सीजन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड तय हो गए हैं.

सोफी मोलिन्यूक्स बनीं WPL 2027 ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी

WPL 2027 के मिनी ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यूक्स रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने उनके 50 लाख रुपये के बेस प्राइस से बढ़कर 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके अलावा, यूपी फ्रेंचाइजी ने भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा को 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. ग्रेस हैरिस और कैथरीन ब्राइस भी आगामी सीजन में यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलती नजर आएंगी. यूपी वॉरियर्स ने ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया था. इसके बाद उसके पास 8 स्लॉट खाली थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन के दौरान भर लिया. अब टीम आगामी सीजन में मजबूत प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

यूपी वॉरियर्स ने सभी 8 स्लॉट्स भरे

ऑक्शन से पहले यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 8 स्लॉट्स खाली थे, जबकि मुंबई इंडियंस के पास 6 खिलाड़ियों की जगह थी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 5-5 स्लॉट्स थे. गुजरात जायंट्स के पास भी 3 खिलाड़ियों की जगह खाली थी. यूपी, मुंबई और गुजरात ने अपने सभी खाली स्लॉट्स भर लिए. वहीं, आरसीबी ने 4 खिलाड़ी खरीदे और उसका एक स्लॉट खाली रहा. दिल्ली ने भी 4 खिलाड़ी खरीदे और टीम का भी एक स्लॉट खाली रहा.

विज्ञापन

किस टीम ने किस खिलाड़ी को खरीदा?

यूपी वॉरियर्स – सोफी मोलिनेक्स (1.10 करोड़), स्नेह राणा (30 लाख), ग्रेस हैरिस (30 लाख), सुषमा वर्मा (30 लाख), कैथरीन ब्राइस (10 लाख), मनाली दक्षिणी (10 लाख), स्नेहा पवार (10 लाख), आशा शोभना (10 लाख). 

मुंबई इंडियंस – श्वेता सेहरावत (20 लाख), अक्षिता भगत (10 लाख), सानिका चालके (10 लाख), भारती रावल (10 लाख), लतिका इनामदार (10 लाख), दिशा कसाट (10 लाख). 

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – जेस जोनासन (40 लाख), क्लो ट्रायन (30 लाख), तेजल हसबनीस (30 लाख), वृंदा दिनेश (10 लाख).

दिल्ली कैपिटल्स – किरण नवगिरे (75 लाख), काश्वी कंदिकुप्पा (10 लाख), किर्स्टी गॉर्डन (10 लाख), नजमा खान (10 लाख).

विज्ञापन

गुजरात जायंट्स – गुनालन कमलिनी (40 लाख), ओर्ला प्रेंडरगास्ट (30 लाख), समाइरा राघव (10 लाख).

ये भी पढ़ें- सोफी मोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब उसी खिलाड़ी को खरीदने में नाकाम, UP वॉरियर्स ने लुटाए 1.1 करोड़

विज्ञापन

WPL 2027 के लिए सभी टीमों का फाइनल स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस – अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, नताली साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा, सानिका चालके, श्वेता सहरावत और अक्षिता भगत.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – अरुंधति रेड्डी, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, जेस जोनासेन, तेजल हसब्निस, वृंदा दिनेश और क्लो ट्रायॉन.

विज्ञापन

यूपी वॉरियर्स – दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मनाली दक्षिणी, सहाना पवार, आशा सोभना, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, स्नेह राणा, सुषमा वर्मा, ग्रेस हैरिस, कैथरीन ब्राइस, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस और सोफी मोलिन्यूक्स.

    गुजरात जायंट्स – अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, किम गर्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया, जी कमालिनी, ऑर्ला प्रेंडरगास्ट और समायरा राघव.

    विज्ञापन

    दिल्ली कैपिटल्स – एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, ममता मादीवाला, मारिजाने कैप, मिन्नू मणि, एन श्री चरणानी, नंदिनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा, किरण नवगिरे, किर्स्टी गॉर्डन, उमा काश्वी और नाजमा खान.

      ये भी पढ़ें- WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन? जानिए किस प्लेयर को मिले सबसे ज्यादा पैसे

      विज्ञापन

      संबंधित खबरें

      न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

      First published on:

      Know More: Editorial Guidelines

      लेख समाप्त

      लेखक के बारे में

      Sanjeet

      संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
      ... और पढ़ें

      ताज़ा खबरें

      Sponsored Links by Taboola