Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
Ashleigh Gardner WPL 2025: गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने शुक्रवार को अपनी पावर-हिटिंग का जोरदार प्रदर्शन करते हुए कोटाम्बी स्टेडियम को जगमगा दिया। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए छक्कों की हैट्रिक जड़ डाली। गार्डनर ने अपनी इस पारी के दौरान 200 की शानदार स्ट्राइक रेट से सिर्फ 25 गेंदों में फिफ्टी जड़ डाली। उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और आठ छक्के शामिल रहे।
यहां गार्डनर ने खासतौर पर प्रेमा रावत को टारगेट किया और उनकी ओवर में तीन-तीन छक्के जड़ डाले। गुजरात की पारी का 13वां ओवर डालने आईं प्रेमा की तीसरी गेंद पर गार्डनर ने लॉन्ग-ऑफ बाउंड्री के ऊपर से जबरदस्त छक्का जड़ा। इसकी अगली गेंद पर उन्होंने मिडविकेट पर एक और शानदार हिट लगाया और फिर स्क्वायर-लेग फेंस के ऊपर से एक शक्तिशाली पुल शॉट के साथ छक्कों की हैट्रिक पूरी की। उनकी इस पारी ने दौरान अपनी टीम को सपोर्ट करने आए आरसीबी के फैंस को भी हैरान कर दिया।
6️⃣6️⃣6️⃣ 🚀#GG captain Ashleigh Gardner flexing her muscles with a hat-trick of sixes 💪💥
She also brings up her FIFTY off just 25 deliveries.
Live 👉 https://t.co/jjI6oXJcBI #TATAWPL | #GGvRCB pic.twitter.com/1bRXNJ3Bep
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 14, 2025
महिला प्रीमियर लीग के आगाज मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही, जहां लौरा वोल्वार्ड्ट और दयालन हेमलता सस्ते में पवेलियन लौट गईं। लेकिन इसके बाद टीम की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने मोर्चा संभाला और सिर्फ 42 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली।
उनकी और गार्डनर की पारी के दम पर गुजरात की टीम 201 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाने में सफल रही। इन दोनों के अलावा आखिरी ओवरों में डिएंड्रा डॉटिन ने सिर्फ 13 गेंदों पर 25 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। आरसीबी के लिए रेनुका सिंह ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए, जबकि कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेरहम और प्रेमा को एक-एक विकेट मिला।
यह भी पढ़ें: PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम का बड़ा कारनामा, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।