WPL 2024 who is sajeevan sajana mumbai indians vs delhi capitals Image Credit: Social Media
---विज्ञापन---
WPL 2024 Who is Sajeevan Sajana:वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) के पहले मैच के बाद अब चारों तरफ एक नाम गूंज रहा है वो है मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी सजीवन सजना का। हर कोई अब जानना चाहता है कि आखिर कौन हैं सजीवन सजना? दरअसल वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) में पहला मैच शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच की आखिरी गेंद पर सजीवन सजना ने शानदार छक्का लगाकार मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सजीवन सजना छा गई।
ऑटो ड्राइवर की बेटी का WPL 2024 में दिखा जलवा
सजीवन सजना केरल के वायनाड की रहने वाली हैं। WPL 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने सजीवन को 10 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा था और सजीवन को पहली बार डब्ल्यूपीएल खेलने का मौका मिला है। सजीवन के पिता एक ऑटो ड्राइवर हैं। सजीवन एक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और वे केरल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार सजीवन को 18 साल की उम्र तक असली बैट भी नहीं मिला था। वे नारियल के पेड की लकड़ी और प्लास्टिक के बैट से खेला करती थीं। WPL 2023 ऑक्शन में सजीवन सजना को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था और वे अनसोल्ड रही थीं। जिसके बाद WPL के दूसरे सीजन में उनको मौका मिला है और पहले ही मैच में छक्का लगाकर अब सजीवन सजना छा गई हैं।