WPL 2024 MI vs DC Delhi Capitals Scores Record Highest Total Against Mumbai Indians

WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड स्कोर, अभी तक कोई टीम नहीं कर पाई ऐसा

WPL 2024 Mumbai Indians vs Delhi Capitals: पहला मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ। इस मैच में पिछले सीजन की दो फाइनलिस्ट टीमों का सामना हो रहा है। पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार स्कोर बनाया। दिल्ली का स्कोर ऐसा था जो महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर था।

WPL 2024 Mumbai Indians vs Delhi Capitals: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का आगाज शुक्रवार 23 फरवरी से हो गया है। पहले मुकाबले में आमने-सामने हैं पिछले सीजन की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस। मेग लैनिंग की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टॉस जीता था मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने। इस टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 171 रन। यह मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई के खिलाफ इससे पहले कोई भी टीम इतना स्कोर नहीं बना पाई थी।

विज्ञापन

एलीस कैप्सी की शानदार पारी

इंग्लैंड की महिला बैटर एलीस कैप्सी ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली। कप्तान मेग लैनिंग ने 31 रन की पारी खेली। उसके बाद तीसरे नंबर पर खेलने आईं कैप्सी ने 53 गेंदों पर 75 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज ने 24 गेंदों पर 42 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 5 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं कैप्सी ने अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए थे। अंत में मैरिजन कैप ने 9 गेंद पर 16 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 170 पार पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस लीग के इतिहास में यह सबसे बड़ा और रिकॉर्ड टोटल रहा।

विज्ञापन

शेफाली वर्मा हुईं फ्लॉप

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग बैटर शेफाली वर्मा बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। उन्होंने 8 गेंद खेलकर सिर्फ एक रन बनाया। साउथ अफ्रीका की शबनिम इस्माइल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। उनका फॉर्म पिछले कुछ सालों में वैसा नहीं रहा है जिस तरह से उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआत हुई थी। मुंबई के लिए इस पारी में गेंदबाजी की बात करें तो इस्माइल ने 1 विकेट लिया। वहीं एमेलिया कर और नेट सीवर ब्रंट को 2-2 सफलताएं मिलीं।

विज्ञापन

ओपनिंग सेरेमनी में लगा ग्लैमर का तड़का

इस मैच से पहले महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन का रंगारंग आगाज हुआ है। इस सेरेमनी में शाहरुख खान, शाहिद कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ परफॉर्म करते दिखे। अंत में शाहरुख खान सभी टीमों के कप्तान के साथ बातचीत करते नजर आए। बाद में सभी महिला कप्तानों ने शाहरुख के साथ फोटोशूट करवाया और उनके सिग्नेचर पोज को भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ