हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WPL 2024: यूपी वॉरियर्स की दूसरी जीत से MI को लगा झटका, नहीं खुला गुजरात का खाता

WPL 2024 UPW vs GGT Points Table: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के आठवें मैच में यूपी वॉरियर्स ने गुजरात टाइटंस को हराया। इस मैच में यूपी की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल की जंग रोचक हो गई है। मुंबई इंडियंस को तगड़ा नुकसान हुआ है और सभी टीमों के 4-4 अंक हैं। गुजरात ने लगातार तीसरा मैच गंवाया।

विज्ञापन
WPL 2024 UPW vs GGT

WPL 2024 UPW vs GGT: महिला प्रीमियर लीग का 8वां मुकाबला शुक्रवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आमने-सामने थीं एलिसा हीली की अगुआई वाली यूपी वॉरियर्स और बेथ मूनी की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स की टीमें। यूपी वॉरियर्स ने इस मैच में गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराकर अपनी सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। जबकि गुजरात जायंट्स का यह तीसरा मुकाबला था और अभी भी उसका खाता नहीं खुला। गुजरात की यह लगातार तीसरी हार थी। वहीं पॉइंट्स टेबल में यूपी की जीत से डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा और टीम चौथे स्थान पर खिसक गई।

क्या रहा मैच का हाल?

अगर इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए गुजरात जायंट्स की टीम सिर्फ 142 रन ही बना पाई थी। टीम ने अपने 5 विकेट भी गंवाए थे। फीबी लिचफील्ड 35 रन बनाकर टॉप स्कोरर रही थीं। जबकि यूपी के लिए गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सोफी एक्लेस्टोन ने 4 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए और वह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं। उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया।

जवाब में 143 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स के लिए एलीसा हीली और किरण नवगिरे ने अच्छी शुरुआत की और 42 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इसके बाद टीम को दो झटके जल्दी-जल्दी लगे और 50 रन पर टीम के दो विकेट गिर गए। चमारी अट्टापट्टू भी 17 रन पर आउट हुईं और स्कोर 86 रन पर तीन विकेट हो गया। ग्रेस हैरिस ने 33 गेंद पर नाबाद 60 रन की पारी खेली और टीम को 6 विकेट से आसान जीत दिलाई। दीप्ति शर्मा भी 14 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

यूपी वॉरियर्स की दूसरी जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में उलटफेर हुआ है। टॉप 3 की पोजीशन बदल गई हैं। दिल्ली कैपिटल्स अभी टॉप पर है और आरसीबी दूसरे स्थान पर है। वहीं यूपी अब नंबर 3 पर आ गई है और मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर खिसक गई है। खास बात यह है कि चारों टीमों के 4-4 अंक हैं। दिल्ली का नेट रनरेट सबसे अच्छा है इसलिए वह टॉप पर है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम खाता नहीं खोल पाई है और लगातार तीन मैच हारने के बाद पांचवें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें- AFG vs IRE: आयरलैंड को मिली टेस्ट क्रिकेट की पहली जीत, अफगानिस्तान को हराकर रच दिया इतिहास

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IPL 2024: ‘अभी दो आईपीएल सीजन और खेलेंगे धोनी…,’ माही के करीबी दोस्त ने खोला राज!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola