AFG vs IRE Ireland Registers First Test Win Beats Afghanistan
विज्ञापन

AFG vs IRE: आयरलैंड को मिली टेस्ट क्रिकेट की पहली जीत, अफगानिस्तान को हराकर रच दिया इतिहास

Afghanistan vs Ireland Test Match: आयरलैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचते हुए अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। आयरिश टीम ने अफगानिस्तान को मात दी। यह उनकी टेस्ट इतिहास में सात मैच खेलने के बाद पहली जीत आई है।

Afghanistan vs Ireland Test Match: आयरलैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहासटेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। 2018 से 2024 तक इस मैच से पहले आयरलैंड ने छह टेस्ट सीरीज खेली थीं और हार गई थी। इस दौरान टीम ने सात मैच खेले थे और सभी में उसे हार मिली थी। वहीं अब आयरिश टीम ने शुक्रवार 1 मार्च को इतिहास रच दिया है। आयरलैंड ने अफगानिस्तान को यूएई (अबु धाबी) में खेले गए टेस्ट मैच में 6 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला तीसरे दिन ही खत्म हो गया। चारों पारी मिलाकर भी इस मैच में 800 रन नहीं बने। आयरलैंड के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला।

क्या रहा मैच का हाल?

पहली पारी में अफगानिस्तान के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। आयरलैंड के लिए मार्क एडेर ने 5 विकेट लेकर अफगान टीम की कमर तोड़ दी।अफगानिस्तान की पूरी टीम 155 रन पर सिमट गई। क्रेग यंग और कर्टिस कैम्फर को भी 2-2 सफलताएं मिलीं। इसके बाद दूसरी पारी में आयरिश टीम ने 263 रन बनाए और अफगानिस्तान के स्कोर पर 108 रन की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 218 रन बनाकर ढेर हो गई और 110 रन की लीड ली। आयरलैंड को मिला 111 रन का लक्ष्य। अफगानिस्तान ने तीसरे दिन 4 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन

आयरलैंड के लिए इस मैच में जीत के हीरो रहे गेंदबाज मार्क एडेर जिन्होंने दोनों पारियों में 8 विकेट झटके। इसके अलावा क्रेग यंग को दोनों पारियों में कुल 5 सफलताएं मिलीं। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो पहली पारी में पॉल स्टर्लिंग ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में कप्तान एंड्रू बालबर्नी ने नाबाद 58 रन की पारी खेली।

विज्ञापन

आयरलैंड की सभी टेस्ट सीरीज के नतीजे

  1. आयरलैंड बनाम पाकिस्तान, 2018: 0-1 से पाकिस्तान की जीत
  2. आफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, 2018-19: 1-0 से अफगानिस्तान की जीत
  3. इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, 2019: 1-0 से इंग्लैंड की जीत
  4. बांग्लादेश बनाम आयरलैंड, 2022-23: 1-0 से बांग्लादेश की जीत
  5. श्रीलंका बनाम आयरलैंड, 2023: 2-0 से श्रीलंका की जीत
  6. इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, 2023: 1-0 से इंग्लैंड जीती
  7. अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, 2023/24: आयरलैंड की 1-0 से जीत

यह भी पढ़ें- IVPL में वीरेंद्र सहवाग का दिखा जलवा, पर टीम को नहीं दिला पाए जीत; नमन की पारी पड़ी भारी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ