MS Dhoni Can Play One Or two IPL Season More Childhood Friend Confirms

IPL 2024: 'अभी दो आईपीएल सीजन और खेलेंगे धोनी...,' माही के करीबी दोस्त ने खोला राज!

MS Dhoni IPL 2024: दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी आईपीएल 2024 में वापसी के लिए तैयार हैं। एक बार फिर से माही के रिटायरमेंट की अटकलें लगने लगी हैं। फिर से यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह उनका आखिरी सीजन होगा। इन्हीं सब बातों पर उनके बचपन के दोस्त ने बड़ा राज खोला है। उन्होंने धोनी को काफी फिट बताया है।

MS Dhoni IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी के करियर को लेकर हमेशा अटकलें लगती हैं। साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी एमएस धोनी लगातार आईपीएल का हिस्सा हैं। उन्होंने पिछले साल 2023 में भी कप्तानी की और अपनी टीम को 5 बार चैंपियन बनाया। पिछले सीजन के बाद वह घुटनों से परेशान दिखे और तुरंत बाद सर्जरी भी करवाई। मगर अब माही फिट हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी थी और अपने दोस्त की स्पोर्ट्स कंपनी का लोगो भी बल्ले पर लगाया हुआ था।

विज्ञापन

करीबी साथी ने खोला राज…

अब उनके उसी करीबी दोस्त परमजीत सिंह ने एमएस धोनी के फ्यूचर प्लान पर बयान दिया है। वैसे तो धोनी कब क्या फैसला लेंगे यह कोई भी नहीं जान सकता है। एमएस धोनी ने अचानक शादी की थी, अचानक टेस्ट क्रिकेट छोड़ा था और अचानक ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब पिछले दो-तीन सालों से लगातार अटकलें लगती हैं कि क्या यह धोनी का आखिरी सीजन होगा? मगर हर साल धोनी कुछ अलग कर गुजरते हैं। ऐसा ही अब फिर से हो रहा है। मगर इन अटकलों को कुछ हद तक धोनी के दोस्त परमजीत ने विराम देने का काम किया है।

विज्ञापन

क्या बोले माही के करीबी दोस्त?

एमएस धोनी के करीबी दोस्त परमजीत सिंह ने पन क क्रिकेट से बात की और कहा,’चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी अभी एक या दो आईपीएल सीजन खेलेंगे। 2024 का सीजन उनका आखिरी सीजन नहीं होगा। वह अभी काफी फिट हैं और आसानी से सीएसके के लिए खेल सकते हैं।’ परमजीत सिंह एमएस धोनी के बचपन के दोस्त हैं और उन्हें करियर में आगे बढ़ाने में भी उनका अहम योगदान रहा है। हाल ही में उनकी कंपनी प्राइम स्पोर्ट्स का लोगो ही माही ने अपने बल्ले पर लगाते हुए अपने दोस्त को सम्मान दिया था।

विज्ञापन

एमएस धोनी का आईपीएल करियर

एमएस धोनी 2008 से 2023 तक लगातार आईपीएल में खेले हैं। उन्होंने 250 मुकाबले खेले हैं और अपनी कप्तानी में चेन्नई को पांच खिताब भी दिलाई। वह सबसे ज्यादा 226 आईपीएल मैच में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी हैं। धोनी के नाम 250 आईपीएल मैचों में 5082 रन बनाए हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक भी दर्ज हैं। उनका टूर्नामेंट में औसत 38.7 और स्ट्राइक रेट 135.9 का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ