WPL 2024: हर एक मुकाबले के बाद डब्ल्यूपीएल 2024 और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। लीग का 15वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया। यूपी इस मैच को महज 1 रन से अपने नाम कर सकी है। यह मुकाबला आसानी से दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में जाता दिख रहा था, लेकिन 19वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आईं दीप्ति शर्मा ने पूरा पासा ही पलट दिया। दीप्ति शर्मा ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ हैट्रिक विकेट लेकर यूपी वॉरियर्स को जीत दिला दी है। जानें डब्ल्यूपीएल के इतिहास में कितने खिलाड़ी कर चुके हैं ये कारनामा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर टीम इंडिया, विशाल लीड के बाद भी नहीं पक्की हुई जीत!
दीप्ति शर्मा ने डाला विनिंग स्पेल
दीप्ति शर्मा जब 14वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आईं तो उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर सेट बैटर मेग लैनिंग को 60 के स्कोर पर चलता कर दिया। इसके बाद दीप्ति शर्मा का सिर्फ एक ही ओवर बचा था। कप्तान एलिसा हीली ने 19वें ओवर में एक बार फिर से ढेर सारी उम्मीदों के साथ दीप्ति शर्मा को गेंद थमाई, ऑलराउंडर खिलाड़ी ने आते ही शुरुआती 2 गेंदों पर 2 विकेट झटक लिए और अपनी हैट्रिक भी पूरी कर ली। दीप्ति ने इस मैच में 4 ओवर डालते हुए 19 रन देकर 4 विकेट झटके।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: करीबी मुकाबले में DC की हार, यूपी वॉरियर्स ने 2 ओवर में बदल दिया मैच
इससे पहले भी ली जा चुकी है हैट्रिक
आपको बता दें कि डब्ल्यूपीएल के इतिहास में यह दूसरी हैट्रिक है। पहली हैट्रिक पिछले सीजन में मुंबई के लिए खेलते हुए इस्सी वोंग ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ ली थी। अब यूपी की खिलाड़ी ने इतिहास को दोहरा दिया है। आपको बता दें कि दीप्ति शर्मा ने इस मैच में सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि अपने बल्ले से भी अहम योगदान दिया है। उन्होंने मुकाबले में सिर्फ 48 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। इस मैच विनिंग प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है। इस मैच को जीतकर यूपी प्ले ऑफ की रेस में अभी भी बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह की कवर ड्राइव देख हो जाएंगे फैन, रोहित- गिल के बाद लूटी महफिल
कैसा था मैच का रोमांच
यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में यूपी के बल्लेबाजों का कुछ खास कमाल नहीं दिखा और 20 ओवर के बाद टीम सिर्फ 138 रन ही बना पाई। यूपी के लिए यह मैच इस लीग में बने रहने के लिए बेहद ही जरूरी था, लेकिन दिल्ली को जीत के लिए आसान लक्ष्य मिला। इससे ऐसा लग रहा था कि दिल्ली मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगी, लेकिन दीप्ति शर्मा ने ऐतिहासिक स्पेल डालते हुए, मैच 1 रन से यूपी की झोली में डाल दी। दिल्ली की ओर से खतरनाक बल्लेबाज मेग लैनिंग ने महज 46 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। लेनिंग के अलावा एक भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सकी थी।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines