INDW vs AUSW: एलिसे पेरी की शानदार पारी, दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी कमाल; ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत

India Women vs Australia Women 2nd T20I : दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हरा दिया।

australia women team win 6 wicket India Women vs Australia Women 2nd T20I deepti sharma

भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट हराया Image Credit: Social Media

India Women vs Australia Women 2nd T20I : भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मैच में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। दूसरे टी20 मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पैरी ने मैच में शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। एक समय मैच में लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से जीत लेगी लेकिन एलिसे पैरी टीम इंडिया की जीत में रोड़ा बन गई।

विज्ञापन

6 विकेट जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 130 रन बनाए थे। भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 27 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा स्मृति मंधाना और रिचा घोष ने 23-23 रन बनाए। पिछली मैच में शानदार पारी खेलने वाली शैफाली वर्मा इस मैच में फ्लॉप साबित रही। इस मैच में शैफाली महज एक रन बनाकर आउट हुई। वहीं ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए किम ग्राथ, सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम ने 2-2-2 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

130 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एलिसे पैरी ने सबसे ज्यादा 34 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान एलिसे पैरी ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके अलावा कप्तान एलिसा हीली हैली ने 26, बैथ मूनी ने 20 रन बनाए।

विज्ञापन

वहीं भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। दीप्ति के अलावा श्रेयंका पाटिल और पूजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली किम ग्राथ को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ