WPL 2024 Delhi Capitals vs UP Warrior 15th Match: यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 15वां मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से शिकस्त दी। यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन हर बार की तरह उनकी बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप साबित हुई। यूपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए थे। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.5 ओवर में 137 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह यूपी वॉरियर्स ने करीबी मुकाबला 1 रन से जीत लिया।
यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाजी ने किया निराश
यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 रन पर किरण नवगिरे का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद कप्तान ऐलिसा हीली और दिप्ती शर्मा ने पारी को संभाला और 50 का आंकड़ा पार करवाया। कप्तान ऐलिसा हीली 30 गेंदों पर 29 रन की धीमी पारी खेलकर ऐलिस कैप्सी का शिकार बनीं। इसके बाद ताहलिया मैकग्राथ भी 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। जबकि ग्रेस हैरिस भी 12 गेंदों पर 14 रन ही बना पाई और देखते ही देखते यूपी वॉरियर्स का स्कोर 56 पर 2 से 101 पर 6 विकेट हो गया था। हालांकि गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और ग्रेस हैरिस ने कमाल किया।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘सरफराज खान नहीं होते तो जीरो पर आउट हो जाता,’ मैच के बाद पडिक्कल ने क्यों कही यह बात
हालांकि दिप्ती शर्मा ने 48 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली थी, लेकिन उनकी यह पारी उनकी टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा पाई। दिल्ली की तरफ से बॉलिंग में तितास साधु और राधा यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए थे। जबकि शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासेन और ऐलिस कैप्सी ने 1-1 विकेट हासिल किया था।
ये भी पढ़ें- WPL 2024: यूपी वॉरियर्स ने जीता टॉस, देखें DC और UPW की Playing 11
दिल्ली की बल्लेबाजी ने किया कमाल
दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने 139 रनों का पीछा करते हुए 60 रन की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि उनकी साथी जोड़ीदार शैफाली वर्मा से एक बेहतरीन पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 12 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बनाकर साइमा ठाकोर की गेंद पर बोल्ड हो गई थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की पारी को संभाले रखा।
अंतिम दो ओवर का रोमांच
अंतिम दो ओवर में बाजी बिलकुल पलट गई। 19 वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाकर मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद 20 वें ओवर में वॉरियर्स को तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार तीन विकेट मिले। इसमें दो विकेट ग्रेस हैरिस ने चटकाए तो वहीं एक खिलाड़ी रनआउट हुई। इस तरह यूपी वॉरियर्स ने ये मैच दिल्ली कैपिटल्स के जबड़े से खींच लिया।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
5 mins agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
1 hr agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
2 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
3 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
5 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines