WPL 2024 Playoffs: महिला प्रीमियर लीग के प्लेऑफ की तीन टीमें अब फाइनल हो चुकी हैं। मंगलवार को सीजन के सेकंड लास्ट लीग मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ का टिकट पक्का किया है। वहीं आरसीबी से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ का टिकट मिल गया था। लेकिन फिर भी इस आखिरी लीग मैच में हारकर मुंबई इंडियंस की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जहां टूर्नामेंट से दो टीमें यूपी वॉरियर्स और गुजरात टाइटंस का सफर समाप्त हो गया है। वहीं मुंबई की टीम अब टॉप पोजीशन शायद ना कब्जा पाए।
मुंबई इंडियंस की क्यों बढ़ी मुश्किलें?
दरअसल महिला प्रीमियर लीग में टॉप पोजीशन का काफी महत्व होता है। लीग स्टेज के बाद जो टीम टॉप पर रहती है वो सीधे फाइनल में जगह बना लेती है। जबकि दूसरे व नंबर तीन की टीम को प्लेऑफ में एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होता है। एलिमिनेटर की विजेता टीम फाइनल में टॉप पर रहने वाली टीम से भिड़ती है। अब आरसीबी का जहां तीसरे स्थान पर रहना तय है। वहीं मुंबई अभी दूसरे स्थान पर ही है। अगर बुधवार को दिल्ली हार भी जाती है गुजरात जायंट्स से तो भी मुंबई टॉप पर शायद नहीं आ पाएगी।
दरअसल मुंबई की टीम 8 मैच खेलकर 5 जीत के साथ 10 अंक ले चुकी है। अब टीम के सभी लीग मैच पूरे हो गए हैं और उसका नेट रनरेट 0.024 है। वहीं टॉप पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स ने 7 में से 5 मैच जीते हैं और उसके भी 10 अंक हैं। दिल्ली का नेट रनरेट 0.918 है। अगर दिल्ली आखिरी मैच में गुजरात को हराती है तो वो टॉप पर रहेगी और सीधे फाइनल में जगह बना लेगी। वहीं अगर दिल्ली की टीम हारी भी तो भी उसके और मुंबई के नेट रनरेट में करीब 0.9 का अंतर है।
WPL 2024 Points Table
कैसे मुंबई को मिलेगा टॉप स्पॉट?
ऐसे में मुंबई को दिल्ली के बुरी तरह हारने की कामना करनी होगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगर पॉइंट्स टेबल की आखिरी यानी पांचवीं टीम गुजरात से बुरी तरह हारती है तो उसका नेट रनरेट माइनस में जा सकता है। ऐसे में मुंबई की बल्ले-बल्ले हो सकती है और वो टॉप पर आ सकती है। लीग स्टेज का आखिरी मैच दिल्ली और गुजरात के बीच बुधवार 13 मार्च को खेला जाएगा। जबकि 15 मार्च को एलिमिनेटर मैच और 17 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें- RCB की एलिस पेरी ने WPL में रचा इतिहास, 6 विकेट लेकर बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- WPL 2024: RCB की प्लेऑफ में एंट्री, तीसरी हार से मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुश्किलें
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
25 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
29 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
47 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines