Ellyse Perry Six Wickets Creates History in WPL With Best Bowling Figures
विज्ञापन

RCB की एलिस पेरी ने WPL में रचा इतिहास, 6 विकेट लेकर बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

WPL 2024 RCB vs MI Ellyse Perry Six Wickets: महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पेरी ने 6 विकेट लेकर इतिहास रचा। इस मुकाबले में आरसीबी को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। प्लेऑफ के नजरिए से यह मैच आरसीबी के लिए अहम मुकाबला है।

WPL 2024 RCB vs MI Ellyse Perry Six Wickets: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन जारी है और इस सीजन में एक के बाद एक मैच में कमाल के प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। सीजन की शुरुआत ही ऐसी हुई थी जिसमें मुंबई के लिए सजीवन सजना ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई थी। उसके बाद दीप्ति शर्मा की हैट्रिक, हरमनप्रीत कौर की पारी, ऋचा घोष की बहादुरी ऐसे कई लम्हे इस सीजन देखने को मिले हैं। उसी कड़ी में अब स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी का नाम भी जुड़ गया है।

पेरी अक्सर अपने खेल के अलावा अपने लुक्स के लिए भी चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनके खेल के कारण ही हो रही है। मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पेरी ने आरसीबी के लिए 4 ओवर में 15 रन देकर 6 विकेट लिए और इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

बना दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

एलिस पेरी ने महिला प्रीमियर लीग में बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहीं उन्होंने ऐसा कारनामा किया जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। वह लीग के इतिहास में छह विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं। उनसे पहले किसी ने भी WPL इतिहास में कभी भी 6 विकेट नहीं झटके थे। इस पारी में एलिस पेरी ने 4 ओवर का शानदार स्पेल किया और मात्र 15 रन देकर मुंबई के 6 बड़े विकेट हासिल कर लिए। अपने 6 विकेट में से चार खिलाड़ियों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। सजीवन सजना, नेट सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, एमेलिया कर, अमनजोत कौर और पूजा वस्त्राकर के विकेट उन्होंने झटके।

https://twitter.com/JioCinema/status/1767569949365834007

विज्ञापन

WPL इतिहास के बेस्ट बॉलिंग फिगर

  1. एलिस पेरी- 15/6 (RCB vs MI, WPL 2024)
  2. मेरिजन कैप- 15/5 (DC vs GG, WPL 2023)
  3. आशा शोभना- 22/5 (RCB vs UPW, WPL 2024)
  4. तारा नॉरिस- 29/5 (DC vs RCB, WPL 2023)
  5. किम गार्थ- 36/5 (GG vs UPW, WPL 2023)

मुंबई इंडियंस का हुआ बुरा हाल

इस मैच की बात करें तो आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना के लिए यह हर हाल में जीतने वाला मुकाबला है। यहां टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी चुनी। उसके बाद मुंबई की शुरुआत अच्छी रही और नई ओपनर थीं सजीवन सजना और उनकी पार्टनर थीं हेली मैथ्यूज। यास्तिका भाटिया को आज के मैच में आराम दिया गया। 43 पर टीम का पहला विकेट गिरा लेकिन उसके बाद विकेटों की लाइन लग गई। मुंबई की टीम ने 92 रन पर 8 विकेट गंवा दिए। मुंबई की टीम 19 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ