WPL 2024: मुंबई के खिलाफ नहीं चला गुजरात का जादू, 126 के स्कोर पर ढेर हुई GGT

WPL 2024: गुजरात के बल्लेबाज मुंबई की शानदार गेंदबाजी के सामने बौने साबित हुए हैं। मुंबई के खिलाड़ियों ने अपनी गेंद का जादू दिखाया और गुजरात की टीम को सिर्फ 126 के स्कोर पर समेट दिया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम एमआई 127 के इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकती है।

WPL 2024 MIW vs GGT Gujarat set target of 153

डब्ल्यूपीएल 2024, Image Credit- WPL

WPL 2024: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच डब्ल्यूपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हरमनप्रीत का यह फैसला अभी तक तो सही साबित होता दिख रहा है। गुजरात की टीम मुंबई के गेंदबाजों के सामने धराशायी हो गई है। पारी की शुरुआत से ही मुंबई के गेंदबाजों ने अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है। गुजरात की टीम मुंबई के सामने सिर्फ 127 रनों का लक्ष्य ही खड़ी कर सकी है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुंबई आसानी से इस मैच को अपनी झोली में डाल लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान ने भी तोड़ा फैंस का दिल

गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान बेथ मूनी ने पारी को संभालने की कोशिश की थी, लेकिन वह सिर्फ 24 रन बनाकर शबनीम इस्माइल की शिकार हो गई। तनुजा कंवर ने 21 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके भी निकले थे। इसके अलावा कैथरीन ब्राइस ने भी आखिरी में 24 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली, उन्होंने भी अपनी पारी के दौरान 1 चौके और एक छक्के लगाए। इसके कारण से टीम का स्कोर 126 तक पहुंच सका। गुजरात को बैक टू बैक झटके लगते चले गए इस कारण से वह सिर्फ 126 रनों तक ही पहुंच सकी और मुंबई के सामने एक आसान सा लक्ष्य खड़ी कर सकी। मुंबई की गेंदबाज अमेलिया केर ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया और 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर गुजरात के 4 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इसके अलावा शबनीम इस्माइल ने भी 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। वहीं, नेट साइबर-ब्रंट और हेले मैथ्यूज ने एक-एक विकेट झटके हैं। इस तरह गुजरात के बल्लेबाज मुंबई की शानदार गेंदबाजी के सामने बौने साबित हुए हैं।

विज्ञापन

मुंबई ने जीता था रोमांचक मैच

बता दें कि डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन का आगाज भी मुंबई इंडियंस ने ही अपनी जीत के साथ किया है। मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया था, जिसे मुंबई ने अपने नाम कर लिया था। मुंबई की ओर से अपना डेब्यू मैच खेल रहीं सजीवन सजना ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली की मुंह से जीत छीनकर मुंबई की झोली में डाल दिया था। यह मुकाबला डब्ल्यूपीएल इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक है। हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि अब मुंबई इस मैच को गंवा बैठेगी, लेकिन अपना पहला ही मैच खेल रहीं खिलाड़ी सजीवन सजना ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर रोमांचक मैच में मुंबई को जीत दिला दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ