WPL 2024 MI vs GGT: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का 16वां मुकाबला शनिवार को अरुण जेठली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने सीजन की पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लगभग फाइनल या फिर एलिमिनेटर का तो टिकट पक्का कर ही लिया है। इसके अलावा शुरुआती चार मैच लगातार हारने वाली गुजरात जायंट्स ने आरसीबी को पिछले मैच में हराया, मगर अब टीम गुजरात के हाथों हारकर लगभग बाहर हो गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम इस जीत के साथ टॉप पर आ गई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारी खेली और नाबाद 95 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
मूनी और हेमलता की पारी बेकार
इस मैच में पहले खेलते हुए गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए थे। उस पारी में गुजरात के लिए कप्तान बेथ मूनी ने 66 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं दयालन हेमलता ने बेहतरीन 74 रन बनाए थे। इन दोनों की शानदार पारी की बदौलत टीम ने स्कोर 190 तक पहुंचाया। लेकिन दोनों की पारी टीम की हार के बाद बेकार हो गई। इसके बाद मुंबई की शुरुआत अच्छी थी और पॉवरप्ले तक स्कोर करीब 50 तक पहुंच गया था। वहीं फिर यास्तिका भाटिया 49 रन पर आउट हो गईं। उसके बाद नेट सीवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज भी जल्दी शिकार हो गईं। यहां से टीम की मुश्किल बढ़ीं लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर एक छोर पर डटी रहीं।
हरमनप्रीत कौर के तूफान में जायंट्स ढेर
हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद रहते हुए 48 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और पांच छक्के लगाए। इस मैच में एक समय गुजरात की टीम ड्राइविंग सीट पर थी। आखिरी चार ओवर में टीम को 65 रन चाहिए थे। लेकिन यहां से टीम के लिए दो ओवर इस जीत में टर्निंग पॉइंट साबित हुए। वहीं उन्हीं दो ओवर ने गुजरात को मैच हरवा दिया।
स्नेह राणा और शबनम शकील बनीं विलेन
गुजरात के लिए पारी का 17वां ओवर लेकर आईं शबनम शकील उन्होंने इस ओवर में 5 रन वाइड के तो एक्स्ट्रा दिए और साथ ही 18 रन लुटा दिए। उसके बाद 18वें ओवर में हरमनप्रीत कौर ने स्नेह राणा की जमकर क्लास लगाई और उनके ऊपर तीन चौके और दो छक्के लगाकर 24 रन बटोर लिए। इसी के साथ टीम को आखिरी 2 ओवर में चाहिए थे 23 रन। फिर 19वें ओवर में तनुजा कंवर ने 10 रन दिए और 20वें ओवर में एश्लेग गार्डनर 13 रन नहीं डिफेंड कर पाईं और 19.5 ओवर में मुंबई ने 7 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines