WPL 2024 Meg Lanning: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार दूसरी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में पहुंची लेकिन दूसरी बार भी दिल्ली कैपिटल्स को हार सामना करना पड़ा। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस तो दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया है। हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग एक दम से टूट गई थी और मैदान पर ही रोने लगी थी।
‘मेग लैनिंग का टूटा दिल’
दिल्ली कैपिटल्स टीम का प्रदर्शन पहले सीजन और इस बार के सीजन में भी काफी शानदार रहा लेकिन टीम एक बार फिर अपने पहले डब्ल्यूपीएल खिताब से चूक गई। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने इस सीजन में काफी शानदार बल्लेबाजी की। डब्ल्यूपीएल 2024 में मेग लैनिंग दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। लेकिन फाइनल में वो इतना खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। हार के बाद मेग लैनिंग टूट गई थी। जिसके बाद उनको काफी रोते हुए देखा गया।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी मेग लैनिंग का ये वीडियो देखर भावुक हो गए। दिल्ली की कप्तान के इस वीडियो पर अब फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा मेग लैनिंग को इस तरह देखना हर किसी को भावुक कर देता है। एक अन्य यूजर ने लिखा मेग खेल की एक दिग्गज खिलाड़ी हैं।
8 विकेट से जीती RCB
फाइनल मैच एक लो स्कोरिंग मैच रहा। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18.3 ओवर में 113 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। शेफाली वर्मा के अलावा दिल्ली की तरफ से और कोई बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाईं। शेफाली ने दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली थी।
वहीं आरसीबी के लिए भी जीत इतनी आसान नहीं रही। आरसीबी को आखिरी ओवर में जाकर जीत हासिल हुई। 19.3 ओवर में आरसीबी ने 2 विकेट खोकर जीत हासिल की। आरसीबी की तरफ से एक बार फिर एलिस पैरी ने शानदार पारी खेली। पैरी ने फाइनल मैच में 35 रनों की नाबाद पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- RCB की जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने मेन्स टीम की उड़ाई खिल्ली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: RCB की जीत के बाद बेंगलुरु की सड़कें जाम, फैंस ने पूरी रात किया जश्न; Watch Video
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की जीत के जश्न में जुड़े विराट कोहली, टीम को इस तरह दी बधाई
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines