हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

WPL 2024: क्या GG तोड़ देगी UPW के प्लेऑफ का सपना? बेथ मूनी ने जीता टॉस

WPL 2024 Gujarat Giants vs UP Warriorz 18th Match: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात जाइंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जा रहा है। यूपी वॉरियर्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो का रहने वाला है। अगर यूपी इस मैच को हार जाती है तो उनका प्लेऑफ खेलने का सापना भी टूट जाएगा।

विज्ञापन
Gujarat Giants vs UP Warriorz 18th Match

WPL 2024, Gujarat Giants vs UP Warriorz: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का 18वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाइंट्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टडियम में खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात जाइंट्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात जायंट्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जहां खत्म हो गई है। वहीं यूपी वॉरियर्स के पास गुजरात को बड़े अंतर से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने का सुनहारा अवसर होगा। हालांकि यूपी वॉरियर्स को गुजरात के हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार की उम्मीद भी करनी होगी। जिसके बाद ही वह प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में कामयाब होगी।

गुजरात और यूपी वॉरियर्स हेड टू हेड

एक तरफ गुजरात जायंट्स का प्लेऑफ खेलने का सापना इस बार भी पूरा नहीं हो पाया तो वहीं यूपी वॉरियर्स की आस प्लेऑफ में पहुंचने की अभी भी जीवित है। अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, अब तक इन दोनों के बीच 3 बार भिड़ंत हुई हैं। खास बात यह है कि यह तीनों मैच यूपी वॉरियर्स ने जीते हैं। वहीं यूपी वॉरियर्स ने गुजरात के खिलाफ सभी मुकाबले चेज करते हुए जीते हैं। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि यूपी वॉरियर्स अगर टॉस जीतने में कामयाब होती है तो वह एक बार फिर गुजरात के खिलाफ टारगेट का पीछा करना पसंद करेगी।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: ऋषभ पंत खेले वर्ल्ड कप, तो इन 3 खिलाड़ियों की हो जाएगी छुट्टी!

गुजरात की परफॉर्मेंस

डब्ल्यूपीएल 2024 में गुजरात जायंट्स ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्हें पांच में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि सिर्फ एक मैच में वह जीत पाई है। बेथ मूनी की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स इस सीजन का एकमात्र मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीतने में सफल हो पाई थी। उस मैच में गुजरात की दमदार बल्लेबाजी ने बैंगलोर के खिलाफ 20 ओवर में 199 रन बनाए थे। बता दें कि गुजरात ने इस सीजन 4 मैचों में रन का बचाव करते हुए गंवाए हैं। जबकि एक मैच में रनों का पीछा करते हुए हार गए थे। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ बेथ मूनी उनके खिलाड़ियों से उम्मीद होगी कि वह आज के मैच में दमदार प्रदर्शन करें।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: ऋषभ पंत खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप! जय शाह ने बताई खास शर्त

यूपी वॉरियर्स के लिए करो या मरो वाला मैच

डब्ल्यूपीएल 2024 का 18वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स के लिए करो या मरो वाला रहने वाला है। अगर एलिसा हीली की कप्तानी वाली यूपी वॉरियर्स आज के मैच में गुजरात जायंट्स को हराने में विफल रहती है तो उनका प्लेऑफ खेलने का सपना भी टूट जाएगा। हालांकि इस टीम ने पिछले मैच में सीजन की टॉपर दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से शिकस्त दी थी। उस मैच में यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए थे। जिसके जवाब में यूपी की बेहतरीन गेंदबाजी ने दिल्ली कैपिटल्स को 137 रन पर समेट दिया था। यूपी से एक बार फिर वहीं पुराना प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद उनके फैंस कर रहे होंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें