T20 World Cup 2024 Rishabh Pant Comeback Sanju Samson Ishan Kishan Dhruv Jurel Lost Place
विज्ञापन

T20 World Cup 2024: ऋषभ पंत खेले वर्ल्ड कप, तो इन 3 खिलाड़ियों की हो जाएगी छुट्टी!

T20 World Cup 2024: ऋषभ पंत अब लंबे इंतजार और एक्सीडेंट के करीब 16 महीने बाद वापसी के लिए तैयार हैं। ऐसे में जय शाह का एक बयान है जिससे उनका टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का भी रास्ता साफ दिखा। पर सवाल यह है कि अगर पंत टीम में लौटे तो टीम से छुट्टी किसकी होगी। इसमें तीन स्टार खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। देखें पूरी रिपोर्ट:-

T20 World Cup 2024: 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट से पहले 1 मई तक सभी टीमें अपना स्क्वाड जारी कर सकती हैं। वहीं 22 मार्च से आईपीएल 2024 शुरू होने जा रहा है तो आईपीएल का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों के जगह बनाने पर निर्भर करेगा। ऋषभ पंत भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक बड़ा नाम हैं जो दिसंबर 2022 में एक्सीडेंट के बाद से बाहर हैं।

अब उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) ने फिट घोषित कर दिया है। वहीं बीसीसीआई सचिव जय शाह के बयान से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। अब सबकुछ उनके आईपीएल में प्रदर्शन और फिटनेस पर निर्भर करेगा। अगर ऋषभ पंत आईपीएल में बल्ले से कमाल करते हैं, विकेटकीपिंग करते हैं और फिट रहते हैं तो उनकी वर्ल्ड कप में एंट्री हो सकती है। लेकिन उनके आने से तीन खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। देखें कौन हैं वो खिलाड़ी वीडियो रिपोर्ट में:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ