WPL 2024, Gujarat Giants Beat UP Warriorz 18th Match: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का 18वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया था। इस मैच में यूपी वॉरियर्स को गुजरात के हाथों 8 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही यूपी वॉरियर्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया। इस मैच में गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ गुजरात की कप्तान बेथ मूनी की 74 रन की नाबाद पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 152 रन बनाए थे। जिसके जवाब में यूपी वॉरियर्स सिर्फ 144 रन ही बनाने में कामयाब हो पाई। इस हार के साथ ही यूपी वॉरियर्स का प्लेऑफ में जाने का सापना भी चकनाचूर हो गया। जबकि गुजरात जायंट्स पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर होने के बावजूद प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
गुजरात की बेहतरीन बल्लेबाजी
गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित हुआ। गुजरात की सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट ने कप्तान बेथ मूनी के साथ मिलकर पॉवर प्ले में 53 रन की बेहतरीन शुरुआत दी, लेकिन 60 के स्कोर पर लौरा वोल्वार्ड्ट 30 गेंदों पर 43 रन बनाकर सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर आउट हो गई। इसके बाद दयालन हेमलता भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। इसके बाद गुजरात जायंट्स के बल्लेबाज एक-एक करके पवेलियन लौटते रहे।
हालांकि कप्तान बेथ मूनी ने अंतिम ओवर तक बल्लेबाजी की और 52 गेंदों पर 74 रन की दमदार पारी खेली। जिसके दम पर गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाने में कामयाब रही। बता दें कि बेथ मूनी और लौरा वोल्वार्ड्ट को छोड़कर गुजरात का कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। यूपी वॉरियर्स की तरफ से गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। जबकि दीप्ति शर्मा को 2, राजेश्वरी गायकवाड़ और चमारी अथापत्थु को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup: ‘विराट कोहली के बिना टीम ही नहीं बनती,’ पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
यूपी की बल्लेबाजी ने किया निराश
प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यूपी वॉरियर्स को यह मैच हर हाल में जीतना था, लेकिन खराब बल्लेबाजी के चलते उन्हें यह मैच गंवाना पड़ा। निर्णायक मुकाबले में यूपी वॉरियर्स का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ। 153 रनों का पीछा करने उतरी यूपी की टीम ने अपने 3 विकेट सिर्फ 4 रन पर गंवा दिए थे। पारी के पहले ओवर में कप्तान एलिसा हीली 3 बॉल पर चार रन बनाकर शबनम मोहम्मद शकील का शिकार बनी तो उसी ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंकाई टीम की कप्तान चमारी अथापत्थु अपना खाता तक नहीं खोल सकी। जिसके बाद पारी का पहला ओवर समाप्त होने तक यूपी का स्कोर 4 रन पर 2 विकेट हो गया था।
इसके बाद दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे भी शून्य पर कैथरीन ब्राइस को विकेट देकर पवेलियन लौट गई। जबकि तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर ग्रेस हैरिस भी 1 रन बनाकर आउट हो गई। ग्रेस हैरिस को एशले गार्डनर ने अपना शिकार बनाया और देखते ही देखते यूपी वॉरियर्स का स्कोर 16 रन पर 4 विकेट हो गया था। इसके बाद 35 रन पर यूपी वॉरियर्स को शबनम मोहम्मद शकील ने श्वेता सहरावत के रूप में पांचवां झटका दिया। जिसके बाद यूपी की टीम पूरे मैच में वापसी तक नहीं कर पाई। हालांकि गेंदबाजी के बाद दिप्ति शर्मा ने अपना बल्लेबाजी में दम दिखाया और अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह अभी टीम को हार से नहीं बचा सकी।
ये भी पढ़ें- Ranji Trophy Final: रहाणे की अच्छी पारी, मुशीर खान का जलवा जारी; 42वें खिताब पर मुंबई की नजर
गुजरात जायंट्स प्लेऑफ की रेस में बरकरार
यूपी वॉरियर्स को हराने के बाद गुजरात जायंट्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। दरअसल इस मैच के बाद भी गुजरात जायंट्स का एक मुकाबला बचा हुआ है। जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी सिर्फ एक मैच ही बचा हुआ है। अगर आरसीबी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी मुकाबला हार जाती है और 13 मार्च को खेले जाने वाले मैच में गुजरात जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स को बड़े अंतर से हराने में सफल होती है तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन गुजरात को आखिरी मैच में दिल्ली को बड़े अंतर से हराना होगा, क्योंकि इस समय गुजरात का नेट रेट काफी माइनस में चल रहा है। जबकि आरसीबी अपना आखिरी मैच हार भी जाती है और गुजरात जायंट्स आखिरी मैच जीत जाती है तो उस आधार पर जिसका नेट रनरेट बेहतर होगा वह टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब होगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
28 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
38 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
38 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
53 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines