T20 World Cup: 'विराट कोहली के बिना टीम ही नहीं बनती,' पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

Without Virat Kohli Indian Team Incomplete: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने कहा कि विराट कोहली के बिना भारतीय टीम नहीं बनती है। उन्होंने यह भी कहा कि विराट कोहली ने भारत को अकेले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में फंसे हुए मैचों में जीत दिलाई थी।

T20 World Cup 2024 Without Virat Kohli Indian Team Incomplete Pakistani Pacer Mohammad Irfan

Without Virat Kohli Indian Team Incomplete: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। मोहम्मद इरफान से जब सवाल पूछा गया कि क्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले विराट कोहली को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं, इसपर उन्होंने कहा कि विराट कोहली के बिना टीम ही नहीं बनती है। उन्होंने आगे कहा कि विराट कोहली दुनिया के काफी बड़े बल्लेबाज हैं। इरफान ने विराट कोहली को बारे में बात करते हुए आगे कहा कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान विराट कोहली ने 3 से 4 मैच सिर्फ अपने दमपर ही भारतीय टीम को जिताए थे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विराट कोहली उस समय मैदान पर नहीं होते तो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड वाला मुकाबला शायद भारत वहां से हार सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि ऊपर से 3-4 बल्लेबाजों के आउट होने के बावजूद उन्होंने अकेले भारत को मैच में जीत दिलाई थी।

पूरी जानकारी के लिए देखें पूरा इंटरव्यू।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ