हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदा, WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव , जानिए टीम इंडिया की पोजिशन

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई. सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया. तीसरे मैच में भी न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया और 160 रनों से जीत हासिल कर ली. इस जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर हुआ.

विज्ञापन
ENG vs NZ Image Created by AI

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. पहला मैच गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने लगातार 2 मैच अपने नाम किए और इंग्लैंड को बुरी तरह से धोया. 29 जून को न्यूजीलैंड ने आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 160 रनों से हराया. इसी के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2026-27 की अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ. न्यूजीलैंड को इस जीत के साथ फायदा हुआ है.

न्यूजीलैंड का पीसीटी अंक बढ़ा

इस जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में न्यूजीलैंड का पीसीटी बढ़ा है. इस मैच से पहले न्यूजीलैंड का पीसीटी 66.67 था, जो अब बढ़कर 72.22 हो गया है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 87.50 पीसीटी के साथ पहले नंबर पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 75 पीसीटी के साथ दूसरे नंबर पर है. तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड 72.22 पीसीटी के साथ बनी हुई है, बांग्लादेश चौथे नंबर पर है, जिसका पीसीटी 58.33 है. भारतीय टीम 48.15 पीसीटी के साथ फिलहाल पांचवें स्थान पर है.

ये भी पढ़ें: आयरलैंड से मिली करारी हार के बाद ‘तिलमिलाए’ आर अश्विन

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 114.5 ओवर में 438 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 354 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 94 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाकर पारी घोषित कर दी, जिसका पीछा करने के लिए उतरी इंग्लैंड 51.2 ओवर में 212 रनों पर सिमट गई. इस तरह न्यूजीलैंड ने 160 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर ली.

WTC 2026-27 की ताजा अंक तालिका

विज्ञापन
रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)बेनतीजा (N/R)अंक (PTS)जीत प्रतिशत (PCT)
1ऑस्ट्रेलिया871008487.50
2दक्षिण अफ्रीका431003675.00
3न्यूजीलैंड641015272.22
4बांग्लादेश421012858.33
5भारत944015248.15
6श्रीलंका311011644.44
7इंग्लैंड1348013824.36
8वेस्टइंडीज917011614.81
9पाकिस्तान4130048.33

ये भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर पर बरसे मनोज तिवारी, सरेआम उड़ाई कोच साहब की ‘धज्जियां’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola