IND vs PAK: फाइनल में भारत-पाक की भिड़ंत, इस दिन होगा मुकाबला

World Championship Of Legends IND vs PAK: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का फाइनल मुकाबला इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच खेला जाने वाला है। इस मैच को जीतकर दोनों टीमें खिताब पर कब्जा करना चाहेगी।

India Champions vs pakistan champions

India Champions vs pakistan champions

World Championship Of Legends IND vs PAK: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में मैच में पाकिस्तान चैंपियंस ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला गया। दूसरे सेमीफाइनल में इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को मात देकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अब फैंस को फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से हराया

सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया चैंपियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए थे। इंडिया चैंपियंस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, युसूफ पठान और इरफान पठान ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

विज्ञापन

उथप्पा ने 65, युवराज ने 59, युसूफ ने 51 और इरफान ने 50 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी थी और इंडिया चैंपियंस ने 86 रनों से मैच को जीत लिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस दिन होगी भारत-पाक की भिड़ंत

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के फाइनल में अब इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच भिडंत होने वाली है। फाइनल मुकाबला शनिवार यानी 13 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे बर्मिघंम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच पहले भी मैच खेला जा चुका है। इस मैच को पाकिस्तान चैंपियंस ने जीत लिया था। ऐसे में अब इंडिया चैंपियंस के पास पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ