अनंत-राधिका की शादी में क्यों नहीं पहुंचे रोहित शर्मा, तस्वीरों से हो गया खुलासा

Rohit Sharma Not Attend Ambani Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में रोहित शर्मा नहीं पहुंचे थे। जिसकी बड़ी वजह सामने निकलकर आई है। बाकी क्रिकेटर्स को शादी में देखकर फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा था।

Rohit Sharma anant amban

Rohit Sharma anant amban

Rohit Sharma Not Attend Ambani Wedding: भारत के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में देश-विदेश की बड़ी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। क्रिकेटर्स से लेकर सेलिब्रिटी तक शादी में पहुंचे। सोशल मीडिया पर लगातार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है। शादी में हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव से लेकर पूर्व कप्तान एमएस धोनी तक को देखा गया लेकिन इस शादी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा नहीं दिखे। जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर रोहित शादी में क्यों नहीं पहुंचे?

विज्ञापन

रोहित की तस्वीरें आई सामने

रोहित शर्मा को अनंत और राधिका के संगीत समारोह में देखा गया था। इस दौरान नीता अंबानी ने रोहित को स्टेज पर बुलाकार विश्व कप जीतने के लिए बधाई भी दी थी। जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि रोहित शादी में भी जरूर पहुंचेंगे। जब फैंस को शादी में बाकी क्रिकेटर्स दिखे लेकिन रोहित शर्मा नजर नहीं आए तो उनके मन में सवाल उठने लगा कि आखिर रोहित शादी में क्यों नहीं पहुंचे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रोहित की नई तस्वीरें सामने आई, जिससे खुलासा हुआ कि आखिर रोहित क्यों शादी में नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन

दरअसल रोहित शर्मा लंदन में खेली जा रही विंबलडन चैंपियनशिप में कार्लोस अलकाराज और डेनियल मेदवेदेव के बीच खेले गए पुरुष एकल सेमीफाइनल को देखने पहुंचे थे। मैच के दौरान की रोहित की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इससे पहले पूर्व महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी विंबलडन चैंपियनशिप में मैच देखने पहुंचे थे।

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक भी आए नजर

रोहित शर्मा के अलावा पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को भी विंबलडन चैंपियनशिप में देखा गया। दिनेश भी यहां खूब मस्ती करते हुए दिखाई दिए। दिनेश अपनी पत्नी के साथ विंबलडन चैंपियनशिप में पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ