ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है, जहां दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इससे पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को पुख्त करने के लिए दो टीमों के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं भारतीय टीम के वार्म-अप मैच कब और कहां खेले जाएंगे और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं.
किसके खिलाफ होगा भारत का वार्म-अप मैच?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच 6 जून से शुरू हो चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत से पहले भारतीय महिला टीम 2 वार्म-अप मैच खेलेगी. भारतीय टीम का पहला वार्म-अप मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा और दूसरे अभ्यास मैच में इंग्लैंड का सामना करेगी.
कब और कहां खेला जाएगा भारत का वार्म-अप मैच?
भारत बनाम वेस्टइंडीज वार्म-अप मैच में आज यानी 8 जून (सोमवार) को खेला जाना है. यह मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच 10 जून (बुधवार) को इसी मैदान पर होगा.
कितने बजे शुरू होगा भारत वार्म-अप मैच?
भारत के दोनों वार्म-अप मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस होगा.
कब और कहां देखें लाइव?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के वार्म-अप मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा, आईसीसी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी आप इसे लाइव देख सकते हैं, जहां आप फ्री में मैच का आनंद उठा सकते हैं.
ये भी पढें- FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले खौफनाक मंजर! इंग्लैंड के बेस कैंप में फायरिंग से 9 लोग घायल
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के वार्म-अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका! 3 बड़े खिलाड़ी अगली सीरीज से हुए बाहर, IPL 2026 के बाद लगी इंजरी की झड़ी
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines