FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले खौफनाक मंजर! इंग्लैंड के बेस कैंप में फायरिंग से 9 लोग घायल

Firing in England Base Camp: अमेरिका में फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत का काउंटडाउन शुरू हो चुका है लेकिन इससे पहले एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. इंग्लैंड के बेस कैंप में फायरिंग हुई है जिसमें 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

jacket (1) (61)

Firing in England Base Camp: दुनियाभर में लोग इस समय फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच शनिवार को मिसूरी के कंसास सिटी में इंग्लैंड के फीफा वर्ल्ड कप 2026 बेस कैंप के पास हुई फायरिंग की खबर ने हर किसी को दहला के रख दिया. इस बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले इस तरह की घटना से हर किसी को झंझोर के रख दिया है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस फायरिंग में 9 लोग घायल हो गए हैं. 

विज्ञापन

इंग्लैंड बेस कैंप के पास हुई फायरिंग

कंसास सिटी के पुलिस के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार ये घटना शनिवार को हुई है. ये घटना सुबह 4 बजे की है और उस समय इंग्लिश फुटबॉल टीम अपने बेस से 10 मिनट की दूरी पर थी. जब ये गोलबारी की घटना हुई तो इंग्लैंड की टीम फ्लोरिडा के पाल्म बीच में वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस कर रहे थी. 13 जून को इंग्लिश टीम को कंसास सिटी पहुंचना है. 

विज्ञापन

फुटबॉल एसोसिएशन का रिएक्शन आया सामने

फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले हुई इस घटना ने हर किसी के मन में डर का माहौल कर दिया है. रॉयटर्स के अनुसार इंग्लैंड के फुटबॉल एसोसिएशन के प्रवक्ता ने इसको लेकर कहा, “अमेरिका में हुई इस घटना ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं.” गनीमत रहे की इस गोलीबारी में अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है. सामने आ रहे आंकड़ों के अनुसार साल 2025 में देश में 400 से अधिक सामूहिक गोलीबारी दर्ज की गई थी.

अस्पताल में भर्ती हुए घायल

पुलिस के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार फायरिंग के बाद इलाके में भगदड़ मच गई. गोलीबारी में 9 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 3 महिलाएं हैं. इन सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस इस मामले की लगातार जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ