ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका! 3 बड़े खिलाड़ी अगली सीरीज से हुए बाहर, IPL 2026 के बाद लगी इंजरी की झड़ी

Australia Announced Squad: ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में बांग्लादेश दौरे के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. वनडे सीरीज से तीन बड़े खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं. IPL 2026 के बाद एक खिलाड़ी ने आराम की मांग की है, वहीं 2 चोटिल होने के कारण बाहर है.

Australia Announced Squad

ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वाड का ऐलान

Australia Announced Squad: IPL 2026 के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है. वनडे श्रृंखला से तीन बड़े खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं, वहीं दो प्लेयर्स टी20 सीरीज में नजर नहीं आएंगे. IPL 2026 के बाद थकावट दूर करने के लिए ट्रेविस हेड ने ब्रेक की मांग की है, वहीं दो खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने किया बांग्लादेश के खिलाफ स्क्वाड का ऐलान

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया है कि मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण वनडे श्रृंखला में नहीं खेलेंगे, लेकिन टी20 सीरीज में बतौर कप्तान वापसी करेंगे. इसके अलावा तनवीर संघा हैमस्ट्रिंग में समस्या के कारण पूरे दौरे से बाहर हो चुके हैं.

विज्ञापन

कंगारू टीम के स्टार ओपनर ट्रेविस हेड भी बांग्लादेश दौरा मिस करेंगे. उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लेने का अनुरोध किया है. जोश इंग्लिस एक बार फिर वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे. वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने टॉड मर्फी, ओली पीक और मैट शॉर्ट का चयन किया है.

ये भी पढ़ें:- क्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं सूर्यकुमार यादव? ‘स्काई’ के चौंकाने वाले कदम ने सोशल मीडिया पर मचाया हड़कंप!

विज्ञापन

बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: जोश इंग्लिस (c), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट और एडम जम्पा.

T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: मिचेल मार्श (c), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जम्पा.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल

तारीख मैच क्रमांक मैच जगह
9 जूनपहला वनडेबांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलियाढाका
11 जूनदूसरा वनडेबांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलियाढाका
14 जूनतीसरा वनडेबांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलियाढाका
17 जूनपहला T20Iबांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलियाचट्टोग्राम
19 जूनदूसरा T20Iबांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलियाचट्टोग्राम
21 जूनतीसरा T20Iबांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलियाचट्टोग्राम

ये भी पढ़ें:- एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रचा इतिहास, French Open में खत्म किया 89 साल का सूखा, इनामी राशि जान उड़ जाएंगे होश!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ