Womens ODI World Cup 2025 SL W vs BAN W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में बीते दिन श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसको श्रीलंका ने अपनेनाम किया. हालांकि एक समय बांग्लादेश की टीम मैच में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी, लेकिन श्रीलंकाई कप्तान चामरी अटापट्टू ने आखिरी ओवर की आखिरी 4 गेंद पर पूरे मैच का रूख ही बदल दिया. जिसके चलते श्रीलंका को जीत मिल पाई. इस हार के साथ ही बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस भी बाहर हो गई है.
चामरी अटापट्टू की शानदार गेंदबाजी
इस मैच में वैसे तो बांग्लादेश की टीम काफी मजबूत स्थिति में लग रही थी, फैंस को भी लगने लगा था कि बांग्लादेश आसानी से मैच को जीत लेगी, लेकिन आखिरी ओवर में किसको पता था कि श्रीलंकाई कप्तानी चामरी अटापट्टू पूरा मैच ही पलट देगी. बांग्लादेश की तरफ से शारमिन अख्तर कमाल की बल्लेबाजी कर रही थी, लेकिन आखिरी ओवर में वे एक ही छोर पर खड़ी रह गई, क्योंकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. मैच के आखिरी ओवर की आखिरी 4 गेंदों पर चामरी अटापट्टू ने 4 विकेट हासिल कर श्रीलंका टीम को रोमांचक मुकाबले में जीत दिला दी.
ये भी पढ़ें:-Womens World Cup: श्रीलंका की जीत के बाद बदल गया पॉइंटस टेबल का हाल, टीम इंडिया को अब भी खतरा
श्रीलंका ने 7 विकेट से जीत मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 48.4 ओवर में 202 रनों पर सिमट गई थी. श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हसीनी परेरा ने 99 गेंदों पर सबसे ज्यादा 85 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कप्तान चामरी ने 43 गेंदों पर 46 रन बनाए थे. बाकी श्रीलंका की 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाई थीं. वहीं बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शोरना अख्तर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे.
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना पाई थी. बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शारमिन अख्तर ने 64 रनों की नाबाद पारी खेली थी, वहीं कप्तान निगर सुल्ताना ने 77 रन बनाए थे, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई थीं. श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए चामरी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें:-PCB का बड़ा एक्शन, बदल गया पाकिस्तान टीम का कप्तान, मोहम्मद रिजवान से छीनी कप्तानी
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines