Womens Hockey Team: महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में 20 अगस्त को भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेला और दूसरे दौर के लिए पहुंच गई. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद अगले दौर के लिए भी जगह बना ली है. यानी भारतीय टीम को अब टॉप-8 का टिकट मिल चुका है. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक भी गोल नहीं दिया. हालांकि भारत के खिलाड़ी भी इंग्लैंड के खिलाफ एक भी गोल दागने में नाकाम रहे.
आखिरी मिनट तक नहीं हो पाया गोल
दोनों टीमें आखिरि मिनट तक गोल दागने में नाकाम रहीं. ये मैच ड्रॉ होने के बाद भारत के पास 3 मैच में 4 अंक हुए. इस तरह भारत ने अगले दौर के लिए अपनी जगह पक्की कर ली. हालांकि इंग्लैंड का सफर विश्व कप 2026 से खत्म हो गया. भारत ने अपने आखिरी 3 मैच में 1 मुकाबला जीता और 2 ड्रॉ खेले. भारतीय टीम ग्रुप D में चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के साथ थी. चीन ने पहले ही टॉप-8 का टिकट कटा लिया था और वह 7 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर है. वहीं, इंग्लैंड तीसरे और साउथ अफ्रीका चौथे नंबर पर रही.
ये भी पढ़ें: Hockey World Cup: पाकिस्तान को रौंदने के बाद टीम इंडिया का अगला मैच कब होगा? नोट कर लीजिए तारीख
ये भी पढ़ें: क्या मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या?
भारतीय कप्तान ने क्या कहा?
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अपनी टीम पर पूरा भरोसा था. उन्होंने कहा कि हमने पहले से ही तय कर लिया था कि हम हर विभाग में लड़ेंगे. हमने एक टीम के तौर पर शानदार डिफेंसिव खेल दिखाया. इंग्लैंड की टीम शानदार है, लेकिन हमने भी आखिरी मिनट तक हार नहीं मानी. इंग्लैंड का पेनल्टी कॉर्नर बहुत मजबूत था. लेकिन हमारा डिफेंस भी काफी तगड़ा था. इसके अलावा टेटे ने आने वाले मैच को लेकर भी कहा कि हमारा सामना ऑस्ट्रेलिया या नीदरलैंड्स से हो सकता है. हम पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से पहले दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
20 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
31 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
35 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
56 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines