Women's Asia Cup T20 2024: एशिया कप के फाइनल मैच की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानें अब कब होगा शुरू

Women’s Asia Cup T20 2024: विमेंस एशिया कप का फाइनल मैच 28 जुलाई को होना है। इस मैच की टाइमिंग को लेकर एक बड़ा बदलाव हुआ है। फाइनल मैच को लेकर अब नया शेड्यूल सामने आ गया है।

arvind - 2024-07-25T194600.451

Women’s Asia Cup T20 2024: महिला एशिया कप 2024 (Women’s Asia Cup T20 2024) के फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के समय में बदलाव किया गया है। विमेंस एशिया कप का खिताबी मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा। अब इस मैच की टाइमिंग में बदलाव हुआ है।

विज्ञापन

जानें अब किस समय होगा ये मुकाबला

विज्ञापन

पुराने शेड्यूल के अनुसार, पहले 28 जुलाई को महिला एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला रात 7 बजे से होना था। अब ये मैच चार घंटे पहले खेला जाएगा। ये मैच 3 बजे से खेला जाएगा। भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टी 20 मैच भी इसी दिन खेला जाएगा और ये मैच भी शाम को खेला जाएगा। ऐसे में दोनों मैच के टाइमिंग में क्लैश ना हो, इस वजह से ये फैसला किया गया है।

अंतिम चार में इन टीमों में बनाए जगह

विज्ञापन

महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने जगह बनाई है। बाकी चार टीमों का सफर पहले राउंड में ही खत्म हो गया था। पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है। ये मैच 2 बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। ये मैच शाम सात बजे से होगा। सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली दो टीमें फाइनल में अपनी जगह बनाएगी। फाइनल मैच 28 जुलाई दिन रविवार को खेला जाएगा। ये मैच पहले सात बजे होना था, लेकिन अब ये मैच दोपहर बाद तीन बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन

यहां देखें शेड्यूल

26 जुलाई (सेमीफाइनल)

विज्ञापन

सेमीफाइनल 1- भारत बनाम बांग्लादेश- 2 बजे

सेमीफाइनल 2- श्रीलंका बनाम पाकिस्तान- 7 बजे

विज्ञापन

28 जुलाई (फाइनल)

सेमीफाइनल-1 की विजेती टीम बनाम सेमीफाइनल-2 की विजेती टीम- 3 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ