हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशिया कप फाइनल से पहले टीम इंडिया को श्रीलंकाई कप्तान ने दी कड़ी चेतावनी, कहा- 'हम किसी को भी हरा सकते हैं'

Women’s Asia Cup 2026 Final: भारत और श्रीलंका के बीच 13 सितंबर को महिला टी20 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. दुबई में होने वाले इस खिताबी मुकाबले से पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने टीम इंडिया को कड़ी चेतावनी दी है.

विज्ञापन
भारत-जापान के बीच एशियन गेम्स 2026 क्वार्टर फाइनल आज (PIC Credit - AI)

India vs Sri Lanka Women’s Asia Cup 2026 Final: महिला टी20 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच रविवार, 13 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है. वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है.

अब भारत-श्रीलंका की टीमें खिताब के लिए एक-दूसरे से भिंड़ेगी और दोनों के बीच कडी टक्कर होने की उम्मीद है. इस खिताबी मुकाबले से पहले श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने भारतीय टीम को कड़ी चेतावनी दी है. अटापट्टू का मानना है कि उनकी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है.

फाइनल से पहले श्रीलंका की कप्तान ने दी खुली चुनौती

महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री की है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 130 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 8 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने अपनी टीम की गहराई की तारीफ की.

विज्ञापन

अटापट्टू ने कहा, “हमारे पास हर्षिता, नीलाक्षिका, कविशा जैसी अच्छी फिनिशर हैं. ज्यादातर खिलाड़ी बहुत अच्छा खेल रहे हैं, यहां तक ​​कि गेंदबाजी यूनिट भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं. अगर हम फाइनल में अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू कर पाते हैं, तो मुझे लगता है कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं.”

ये भी पढ़ें- WCL 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा महामुकाबला, नोट कर लीजिए डेट और टाइमिंग

भारत के खिलाफ फाइनल में होगी असली परीक्षा

पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत के बाद श्रीलंकाई टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा है, लेकिन टीम की असली परीक्षा फाइनल में भारत के खिलाफ होगी. भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है. हालांकि, श्रीलंका की टीम भी एक भी मैच नहीं हारी है. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है. टी20 एशिया कप में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मैच हुए हैं, जिसमें भारत ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है.

विज्ञापन

भारत ने पिछले 10 टी20 मुकाबलों में से 9 में श्रीलंका को मात दी है. हालांकि, श्रीलंकाई टीम ने 2024 एशिया कप के फाइनल में भारत को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. दांबुला में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था. ऐसे में टीम इंडिया भी श्रीलंका की टीम को हल्के में नहीं लेना चाहेगी और बिना किसी गलती के एक बार फिर खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का नाम लेकर वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की लगाई क्लास, दी बड़ी नसीहत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola