Women’s Asia Cup 2024 Team India Squad: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भी आपके मोबाइल और टीवी पर क्रिकेट ही क्रिकेट दिखाई देने वाला है। जी हां, जहां एक ओर भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला करने पहुंच गई है, वहीं भारत की महिला टीम भी एशिया कप खेलने के लिए तैयार है। वुमंस एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम के स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों के अलावा 4 रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान रहेंगी।
19 जुलाई को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें चार-चार के 2 ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय टीम नेपाल, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्रुप A में रखी गई है। जबकि ग्रुप B में बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका और थाईलैंड को रखा गया है। खास बात यह है कि टीम इंडिया अपना पहला ही मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। ये मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात और 23 जुलाई को नेपाल से मुकाबला होगा। हर ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल 26 जुलाई को खेले जाएंगे। एशिया कप का फाइनल 28 जुलाई को खेला जाएगा। सभी मैच दांबुला में खेले जाएंगे।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेट कीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल, सजाना सजीवन
रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट:
सायका इशाक, श्वेता सेहरावत, मेघना सिंह, तनुजा कंवर
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे ने बनाए कीर्तिमान
आपको बता दें कि टीम इंडिया अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में मुकाबला खेल रही है। टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 और एक टेस्ट जीता है। जबकि टी-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे चल रही है।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: शर्मनाक हार के बाद क्या बोले कप्तान शुभमन गिल, किसे ठहराया जिम्मेदार?
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जूता उतारकर कान से क्यों लगा लेते हैं जिम्बाब्वे के गेंदबाज? गर्लफ्रेंड से जुड़ा है मामला
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: सिर्फ एक स्टार वाली जर्सी पहनकर क्यों खेल रही टीम इंडिया? सामने आई ये वजह
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: इस ट्रिक से फ्री में देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के मैच, यहां जानें पूरा प्रॉसेस
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
15 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
20 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines