Womens Asia Cup 2024 IND W vs NEP W: श्रीलंका में इन दिनों महिला एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आठ देशों की खिलाड़ी हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। टीम इंडिया यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है। अब उसका मुकाबला नेपाल की टीम से होगा। जिसमें एक ऐसी क्रिकेटर नजर आएगी, जिसकी खूबसूरती के सामने बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फेल नजर आती हैं। हम बात कर रहे हैं नेपाल महिला टीम की कप्तान इंदु बर्मा की। जी हां, फैंस इंदु बर्मा की खूबसूरती के कायल हैं। वह इंस्टाग्राम पर भी काफी फेमस हैं। उनके कई वीडियोज वायरल होते हैं।
कौन हैं इंदु बर्मा?
इंदु बर्मा दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की मध्यम गेंदबाज हैं। 26 साल की इस खिलाड़ी की पहचान ऑलराउंडर के तौर पर है। उन्होंने चीन के खिलाफ 2019 में बैंकॉक में अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उसके बाद से ही वह नेपाल टीम की प्रमुख खिलाड़ी रही हैं। इंदु ने अब तक 55 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 645 रन जड़े हैं। इसमें 55 रन की एक नाबाद अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। इसके साथ ही इंदु ने अब तक 29 विकेट भी चटकाए हैं। उन्हें 9 नवंबर को नेपाल टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। उन्होंने कप्तान के रूप में रुबीना छेत्री की जगह ली थी।
नेपाल की टीम ने जीता एक मैच
आपको बता दें कि नेपाल की टीम ने भी अब तक एशिया कप में 2 मुकाबले खेले हैं। इंदु बर्मा की कप्तानी में टीम को अपने पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। नेपाल ने अपने पहले मुकाबले में यूएई को 23 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हराया था।
क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो ग्रुप-ए में भारतीय टीम 4 पॉइंट्स और 3.386 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर काबिज है। जबकि पाकिस्तान की टीम 2 में से एक मुकाबला हारकर 2 पॉइंट और 0.409 के नेट रन रेट के साथ दूसरे, नेपाल की टीम 2 पॉइंट और -0.819 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। यूएई की टीम 0 अंक के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। नेपाल की टीम के लिए भारत के खिलाफ शाम 7 बजे से खेला जाने वाला मुकाबला करो या मरो का रहेगा। अगर वह इसमें जीत दर्ज करती है तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। ग्रुप-बी में श्रीलंका की टीम 4 पॉइंट के साथ टॉप पर है। थाईलैंड 2 पॉइंट के साथ दूसरे, बांग्लादेश 2 पॉइंट के साथ तीसरे और मलेशिया 0 अंक के साथ चौथे स्थान पर काबिज है।
28 जुलाई को खेला जाएगा फाइनल
शेडूयल के मुताबिक, पहला सेमीफाइनल 26 जुलाई, दूसरा सेमीफाइनल भी इसी दिन खेला जाएगा। जबकि फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को दांबुला में खेला जाएगा। टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: फ्री में कैसे देख सकेंगे एशिया कप का मैच?
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या ने इस काम से जीत लिया दिल
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के 5 बड़े प्वाइंट्स, इन खिलाड़ियों पर रहा फोकस
ये भी पढ़ें: IND Vs SL: फ्री में इस ट्रिक से देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच, यहां जानें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup को लेकर ICC का बड़ा फैसला, 2030 में इतनी टीमों के बीच होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
9 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines