Asia Cup Final Match में मिली हार के बाद छलका भारतीय कप्तान का दर्द, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

Women Asia Cup 2024 में टीम इंडिया रिकॉर्ड 9वीं बार फाइनल में पहुंची लेकिन उसका 8वीं बार खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। टीम इंडिया को फाइनल मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच के बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का दर्द छलक पड़ा।

women's asia cup 2024 final

women's asia cup 2024 final

Women Asia Cup 2024 IND vs SL Final Match: महिला एशिया कप के 9वें संस्करण का खिताबी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से रौंदकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका ने ये खिताब अजेय रहते हुए जीता। वहीं, टीम इंडिया के रिकॉर्ड 8वीं बार चैंपियन बनने का सपना इस हार के साथ चकनाचूर हो गया। भारत ने इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 7 बार खिताब जीता है और सभी 9 संस्करण में फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल मैच में मिली हार के बाद टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का दर्द छलक पड़ा है।

कैसा रहा मैच का नतीजा

फाइनल मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के अर्धशतकीय पारी (60) की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मेजबान टीम श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टी ने 43 गेंदों पर 61 रन और हर्षिता समरविक्रमा ने 51 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। वहीं, कविशा दिलहारी ने भी 16 गेंद पर 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत की ओर से एकमात्र विकेट दीप्ती शर्मा ने हासिल किया, जबकि सलामी बल्लेबाज विश्मी गुनारत्ने रन आउट हो गईं थी।

हार के बाद छलका कप्तान का दर्द

फाइनल मैच में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने इस हार के लिए गेंदबाजों को कसूरवार ठहराया है। हरमन ने कहा कि ‘हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेला। लेकिन, इसमें कोई शक नहीं कि फाइनल मैच में हमने कई गलतियां की, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। यह एक अच्छा स्कोर था। हम पावरप्ले में विकेटों की तलाश में थे लेकिन यह प्लान के अनुसार नहीं रहा। श्रीलंका ने वाकई अच्छी बल्लेबाजी की।’

वर्ल्ड कप के लिए करेंगे मेहनत

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए हम यहां से कई क्षेत्रों में सुधार करने की कोशिश करेंगे। हम निश्चित रूप से कड़ी मेहनत करेंगे और इस दिन को याद रखेंगे। श्रीलंका ने पिछले कुछ समय से और टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेला है। उन्हें बधाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ