Women Asia Cup 2024 में टीम इंडिया का सामना आज नेपाल की क्रिकेट टीम से होगा। दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने खेलती हुई नजर आएंगी। टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी एंट्री पक्की करना चाहेगी, जबकि नेपाल भी सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर लिहाज से इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया ने एशिया कप के 8 संस्करण में से 7 संस्करण में खिताब जीता है। इस बार भी टीम इंडिया इतिहास रचने की ओर आगे बढ़ रही है।
कैसा रहा है दोनों टीमों का सफर
हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अब तक अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से तो दूसरे मैच में UAE को 78 रन के अंतर से हराया है। टीम इंडिया 2 मैच में 4 अंक के साथ अंक तालिका में टॉप पर मौजूद है। टीम का नेट रन रेट भी अच्छा है। ऐसे में अगर टीम इंडिया ये मैच हार भी गई तो भी उसकी सेमीफाइनल की राहें मुश्किल नहीं होंगी, बशर्ते ज्यादा बड़े अंतर से टीम मैच न हारे।
वहीं, दूसरी ओर नेपाल ने इस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए अपने पहले मैच में UAE को 6 विकेट से हराया और एशिया कप में पहली बार जीत का स्वाद चखा। हालांकि टीम को दूसरे मैच में पाकिस्तान के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। नेपाल 2 मैच में 2 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट माइनस में है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम को जीत हासिल करना जरूरी है।
कैसे देख सकेंगे मैच
भारत और नेपाल के बीच ये मैच आज शाम 7 बजे श्रीलंका के दांबुला शहर में स्थित रंगीरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में इस मैच को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर फ्री में देखा जा सकेगा। वहीं, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी लाइव मैच का लुत्फ उठाया जा सकेगा।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
हरमनप्रीत कौर (कप्तान) स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, आशा शोभना और अरुंधति रेड्डी
नेपाल की संभावित प्लेइंग-11
इंदु बर्मा (कप्तान), रूबीना छेत्री, सीता राणा मगर, बिंदू रावल, काजल श्रेष्ठ (विकेटकीपर), कबिता कुंवर, कबिता जोशी, पूजा महतो, समझना खड़का, कृतिका मरासिनी और सबनम राय
महिला एशिया कप के लिए घोषित टीम
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर, अरुंधति रेड्डी और एस सजना।
नेपाल: इंदु बर्मा (कप्तान) समझना खड़का, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, रूबीना छेत्री, रोमा थापा, पूजा महतो, बिंदू रावल, काजल श्रेष्ठ (विकेटकीपर), कबिता जोशी, कृतिका मरासिनी, राजमती ऐरी और ममता चौधरी।
ये भी पढ़ें:- SL vs IND: टी20 क्रिकेट में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा भारी
ये भी पढ़ें:- ‘बॉब वूल्मर की मौत के बाद…’, पूर्व कप्तान यूनुस खान का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines