SL vs IND: टी20 क्रिकेट में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड, जानें किसका पलड़ा भारी

Sri Lanka vs India T20I: टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है। इस दौरे की शुरुआत भारतीय टीम टी20 सीरीज खेलकर करने वाली है। टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम का श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ ऐसा रहा है। सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा।

IND vs SL

IND vs SL

Sri Lanka vs India T20I: भारतीय टीम वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस बार नए कोचिंग स्टाफ के साथ श्रीलंका पहुंची है। गौतम गंभीर की अगुवाई में टीम इंडिया अपनी पहली सीरीज खेलने वाली है।

विज्ञापन

इस सीरीज से टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर अपने कार्यकाल की शुरुआत करने वाले हैं। ऐसे में गौतम गंभीर की नजर दोनों सीरीज में जीत हासिल करने पर होगी। लेकिन उससे पहले भारतीय टीम और श्रीलंका के टी20 क्रिकेट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

विज्ञापन

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

वैसे तो भारतीय टीम का श्रीलंका पर हमेशा से पलड़ा भारी रहा है, लेकिन कई मौकों पर श्रीलंका ने बाजी मारी है। अभी तक दोनों टीमों के बीच 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से टीम इंडिया ने 19 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा श्रीलंका ने 9 मैचों में भारतीय टीम को हराया है। वहीं दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला साल 2009 में खेला गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जीत के साथ टीम इंडिया करना चाहेगी आगाज

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद अब इस दौरे पर गौतम गंभीर की नई टीम दिखने वाली है। श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान इस बार सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है।

विज्ञापन

ऐसे में कप्तान सूर्या जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगे। वहीं वनडे सीरीज में एक बार फिर से रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। विराट कोहली भी वनडे सीरीज में दिखने वाले हैं। ये दोनों ही बल्लेबाज टी20 विश्व कप 2024 के बाद से ब्रेक पर चल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ