सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाज ने मचाया तहलका, बांग्लादेशी बल्लेबाजों की तोड़ दी कमर

Women Asia Cup 2024 में आज पहला सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज ने बांग्लादेशी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी है।

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team

Women Asia Cup 2024 में आज पहला सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी है। टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज रेणुका ठाकुर सिंह ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए 4 ओवर में 1 मेडन ओवर के साथ 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए हैं। रेणुका ने बांग्लादेश की दोनों सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर और मुर्शिदा खातून का विकेट हासिल किया। दिलारा अख्तर 6 तो मुर्शिदा खातून ने 4 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवाया।

वहीं, नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आई इशमा तंजीम को रेणुका ने 8 रन के स्कोर पर आउट किया। रेणुका के इस आगाज के चलते बांग्लादेश की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है। टीम 11 ओवर में 34 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट खो चुकी है। रेणुका के 3 विकेट के अलावा राधा यादव और पूजा वस्त्रकार ने 1-1 विकेट लिए हैं। भारतीय टीम इस मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। टीम इस मैच को जीतकर एक बार फिर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने की ओर बढ़ रही है। भारतीय टीम एशिया कप के 8 संस्करण में हर बार फाइनल तक पहुंची है और 7 बार खिताब अपने नाम किया है।

एशिया कप के लिए छोड़ दी थी भाई की शादी

भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी रेणुका सिंह ने 19 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में हुई अपने भाई की शादी को छोड़कर एशिया कप खेलने का फैसला लिया था। उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में रेणुका सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। रेणुका ने पाकिस्तान की बल्लेबाज अमीन को 25 और इरम जावेद को शून्य रन के स्कोर पर आउट किया था।

सेमीफाइनल में भारत की प्लेइंग-11

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर और रेणुका ठाकुर सिंह

सेमीफाइनल में बांग्लादेश की प्लेइंग-11

दिलारा अख्तर, मुर्शिदा खातून, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रुमाना अहमद, इश्मा तंजीम, रितु मोनी, राबेया खान, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, जहांआरा आलम और मारुफा अख्तर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ