Wimbledon 2024: विंबलडन 2024 फाइनल में बारबोरा क्रेजीकोवा ने जीत दर्ज कर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। शनिवार को लंदन के सेंटर कोर्ट पर महिला एकल फाइनल में बारबोरा क्रेजीकोवा ने जैस्मीन पाओलिनी को 6-2-, 2-6, 6-4 से हराकर ये खिताब जीता। इसी के साथ क्रेजीकोवा ओपन एरा में वीनस रोजवाटर डिश हासिल करने वाली चौथी चेक खिलाड़ी बन गई हैं। यह उनका पहला विंबलडन खिताब है। हालांकि बारबोरा के फाइनल जीतने के बावजूद ऑनर रोल पर उनके नाम के आगे मिस या मिसेज नहीं लगेगा। आइए आपको बताते हैं ऐसा क्यों होगा…
मिस या मिसेज का किया जाता था उपयोग
दरअसल, इससे पहले महिला खिलाड़ियों के लिए विनर रोल पर मिस या मिसेज लिखा जाता था। मसलन, वीनस विलियम्स के लिए मिस वी.विलियम्स…जबकि पुरुषों के नाम के आगे मिस्टर की बजाय उनके नाम के पहले अक्षर और फिर सरनेम का उपयोग होता था। उदाहरण के तौर पर नोवाक जोकोविच के लिए एन.जोकोविच का इस्तेमाल किया जाता था।
समानता के लिए की गई पहल
हालांकि ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब (AELTC) ने 2022 संस्करण से महिला चैंपियन के नामों के आगे से मिस या मिसेज को हटा दिया है। अब ऑनर रोल को आधुनिक बनाने का फैसला लिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि खेल को पहले के बजाय आधुनिक बनाने के साथ पुरुष और महिला चैंपियन के बीच समानता सुनिश्चित की जाए। कुछ समय तक पिछले सिस्टम को आलोचना का सामना करना पड़ा था। करीब 6 साल पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने पुरुष और महिला खिलाड़ियों को अंपायर की ओर से अलग-अलग तरीके से संबोधित करने पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसके बाद विंबलडन ने बड़ा बदलाव करते हुए मैच कॉल के दौरान टाइटल का उपयोग करना बंद कर दिया। कई लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, BCCI ने किया बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ने की शिरकत
आपको बता दें कि हाल ही में रोहित शर्मा ने भी विंबलडन में शिरकत कर सोशल मीडिया की महफिल लूट ली थी। उन्होंने कहा था कि वह किसी एक को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं, वह सिर्फ एक अच्छा टेनिस देखने आए हैं। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर ने यहां शिरकत की थी।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: कहां देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स से हटाए जाएंगे रिकी पोंटिंग, सौरव गांगुली ने बताया कौन बनेगा हेड कोच
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
15 mins agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
22 mins agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
6 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
13 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
13 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines