IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

IND vs SL T20 ODI Series Schedule: BCCI ने शनिवार को बड़ा ऐलान करते हुए भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज में बदलाव की बात कही है। आइए जानते हैं शेड्यूल में क्या-क्या बदलाव किया गया है।

IND vs SL Schedule

भारत बनाम श्रीलंका

IND vs SL T20 ODI Series Schedule: भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के बाद श्रीलंका का दौरा करेगी। यहां टीम इंडिया 3 मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके लिए जल्द ही भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है। फिलहाल स्क्वाड को लेकर इंतजार चल रहा है। कहा जा रहा है कि इस दौरे पर हार्दिक पांड्या को टी-20 और केएल राहुल को वनडे की कप्तानी दी जा सकती है। इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही शेड्यूल का ऐलान कर दिया था। शनिवार को इसमें बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

27 जुलाई से होगी टी-20 सीरीज की शुरुआत 

बीसीसीआई ने आधिकारिक ऐलान करते हुए इसकी जानकारी दी है। नए शेड्यूल के मुताबिक, अब टी-20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। पहले इसकी शुरुआत एक दिन पूर्व 26 जुलाई से होनी थी। अब इसे 27 जुलाई से शुरू किया जाएगा। दूसरा मैच 28 के बजाय 29 जुलाई और तीसरा मैच 29 जुलाई के बजाय 30 जुलाई को खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के मुकाबले पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
पहला टी-20 मैच 27 जुलाई शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) पल्लेकेले स्टेडियम
दूसरा टी-20 मैच 28 जुलाई शाम 7 बजे पल्लेकेले स्टेडियम
तीसरा टी-20 मैच 30 जुलाई शाम 7 बजे पल्लेकेले स्टेडियम
पहला वनडे मैच 2 अगस्त दोपहर 2.30 बजे कोलंबो
दूसरा वनडे मैच 4 अगस्त दोपहर 2.30 बजे कोलंबो
तीसरा वनडे मैच 7 अगस्त दोपहर 2.30 बजे कोलंबो

वनडे सीरीज 2 अगस्त से 

इसी तरह वनडे सीरीज के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। अब वनडे सीरीज के मैच 2 अगस्त से शुरू होंगे। दूसरा मैच 4 अगस्त और तीसरा मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। पहले वनडे सीरीज की शुरुआत 1 अगस्त से होनी थी। दूसरा मैच 4 अगस्त और तीसरा मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाना था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। बीसीसीआई के अनुसार, टी-20 सीरीज के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे और वनडे सीरीज के मुकाबले 2.30 बजे से खेले जाएंगे। आपको बता दें कि टीम इंडिया के साथ हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का ये पहला असाइनमेंट होगा। टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ