---विज्ञापन---

खेल angle-right

Wimbledon 2024: विंबलडन में क्यों बंद हुआ विनर्स के लिए मिस और मिसेज का इस्तेमाल, क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी?

Wimbledon 2024: विंबलडन 2024 फाइनल में बारबोरा क्रेजीकोवा ने शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ उन्होंने अपना पहला विंबलडन और दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। क्रेजीकोवा का नाम अब ऑनर रोल पर दर्ज किया जाएगा।

---विज्ञापन---

Wimbledon 2024: विंबलडन 2024 फाइनल में बारबोरा क्रेजीकोवा ने जीत दर्ज कर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। शनिवार को लंदन के सेंटर कोर्ट पर महिला एकल फाइनल में बारबोरा क्रेजीकोवा ने जैस्मीन पाओलिनी को 6-2-, 2-6, 6-4 से हराकर ये खिताब जीता। इसी के साथ क्रेजीकोवा ओपन एरा में वीनस रोजवाटर डिश हासिल करने वाली चौथी चेक खिलाड़ी बन गई हैं। यह उनका पहला विंबलडन खिताब है। हालांकि बारबोरा के फाइनल जीतने के बावजूद ऑनर रोल पर उनके नाम के आगे मिस या मिसेज नहीं लगेगा। आइए आपको बताते हैं ऐसा क्यों होगा…

मिस या मिसेज का किया जाता था उपयोग  

दरअसल, इससे पहले महिला खिलाड़ियों के लिए विनर रोल पर मिस या मिसेज लिखा जाता था। मसलन, वीनस विलियम्स के लिए मिस वी.विलियम्स…जबकि पुरुषों के नाम के आगे मिस्टर की बजाय उनके नाम के पहले अक्षर और फिर सरनेम का उपयोग होता था। उदाहरण के तौर पर नोवाक जोकोविच के लिए एन.जोकोविच का इस्तेमाल किया जाता था।

---विज्ञापन---

समानता के लिए की गई पहल

हालांकि ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब (AELTC) ने 2022 संस्करण से महिला चैंपियन के नामों के आगे से मिस या मिसेज को हटा दिया है। अब ऑनर रोल को आधुनिक बनाने का फैसला लिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि खेल को पहले के बजाय आधुनिक बनाने के साथ पुरुष और महिला चैंपियन के बीच समानता सुनिश्चित की जाए। कुछ समय तक पिछले सिस्टम को आलोचना का सामना करना पड़ा था। करीब 6 साल पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने पुरुष और महिला खिलाड़ियों को अंपायर की ओर से अलग-अलग तरीके से संबोधित करने पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसके बाद विंबलडन ने बड़ा बदलाव करते हुए मैच कॉल के दौरान टाइटल का उपयोग करना बंद कर दिया। कई लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में बदलाव, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

रोहित शर्मा ने की शिरकत 

आपको बता दें कि हाल ही में रोहित शर्मा ने भी विंबलडन में शिरकत कर सोशल मीडिया की महफिल लूट ली थी। उन्होंने कहा था कि वह किसी एक को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं, वह सिर्फ एक अच्छा टेनिस देखने आए हैं। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर ने यहां शिरकत की थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: कहां देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल 

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स से हटाए जाएंगे रिकी पोंटिंग, सौरव गांगुली ने बताया कौन बनेगा हेड कोच

First published on: Jul 13, 2024 10:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola