भारतीय A टीम और श्रीलंका A टीम के बीच 15 जून को ट्राई नेशन सीरीज में मुकाबला खेला गया. मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिए आया, जिसमें श्रीलंका ने जीत दर्ज कर ली. सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे वैभव ने 3 गेंदों में 6 रन बनाए थे, जबकि सूर्यांश शेडगे ने 3 गेंदों में 3 रन बनाए. श्रीलंका ने भारत को सुपर ओवर में 17 रनों का लक्ष्य दिया था. सुपर ओवर खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच झड़प हो गई थी.
वैभव सूर्यवंशी ने खोया आपा
वैभव सूर्यवंशी मैच खत्म होने के बाद क्रीज पर थे. इस दौरान श्रीलंका के एक खिलाड़ी और वैभव के बीच तीखी बहस हुई. लेकिन वैभव ने अपना आपा खो दिया और उन्होंने धक्का-मुक्की कर दी. जिसके बाद माहौल गरम हो गया. बाद में श्रीलंका के विकेटकीपर ने दोनों खिलाड़ियों को शांत कराया. ऐसे में अब वैभव पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है. आईसीसी आचार संहिता का अनुच्छेद 2.12 के तहत किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी के सहायक कर्मचारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है. लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश कोई आधिकारिक कार्रवाई की घोषणा करेंगे या खिलाड़ियों को केवल चेतावनी देकर छोड़ देंगे.
ये भी पढ़ें: भारतीय A टीम में 150 KMPH की रफ्तार से गेंद फेकने वाले बॉलर की एंट्री! अचानक हुआ बड़ा बदलाव
अब तक वैभव के लिए श्रीलंका दौरा खराब रहा है
वैभव ने ट्राई सीरीज में पहला मुकाबला श्रीलंका A के खिलाफ खेला था, जहां पर उन्होंने 14 रन बनाए थे, जबकि अफगानिस्तान A के खिलाफ उनके बल्ले से 44 रनों की पारी निकली थी. इसके बाद श्रीलंका A के खिलाफ उन्होंने केवल 21 रनों की पारी खेली. आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव तीन मैच में फ्लॉप हो चुके हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में खेले गए 16 मैच में 776 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन लौट सकते हैं रन मशीन
संबंधित खबरें
कितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
16 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines